Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषि मंत्री श्री तोमर ने लांच की लम्पी स्किन रोग की स्वदेशी वैक्सीन

राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र ने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के सहयोग से बनाई वैक्सीन

12 अगस्त 2022, नई दिल्ली: कृषि मंत्री श्री तोमर ने लांच की लम्पी स्किन रोग की स्वदेशी वैक्सीन – देश के पशुधन के लिए बड़ी राहत प्रदान करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गत दिवस  पशुओं को लम्पी स्किन रोग से बचाव हेतु स्वदेशी वैक्सीन (लम्पी- प्रो वैक-इंड/ Lumpi-ProVacInd) लांच की। यह वैक्सीन राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार (हरियाणा) ने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर (बरेली) के सहयोग से बनाई है। श्री तोमर ने इस वैक्सीन को लम्पी बीमारी के निदान के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि मानव संसाधन के साथ ही पशुधन हमारे देश की बड़ी ताकत है, जिन्हें बचाना हमारा बड़ा दायित्व है।

श्री तोमर ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के तहत यह वैक्सीन विकसित करके एक और नया आयाम स्थापित किया गया है। उन्होंने अश्व अनुसंधान केंद्र व पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों को बधाई दी, जिनके प्रयासों से लम्पी रोग के टीके को विकसित किया गया है। 2019 में जब से यह बीमारी भारत में आई, तब से ही संस्थान वैक्सीन विकसित करने में जुटे थे।

श्री तोमर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुओं को राहत के लिए यह वैक्सीन जल्द से जल्द बड़ी तादाद में मुहैया कराई जाएं। श्री तोमर ने कहा कि देश में तीस करोड़ पशुधन हैं, मूक पशुओं की तकलीफ समझकर उन्हें शीघ्रातिशीघ्र राहत देने के लिए हर संभव उपाय किए जाना चाहिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम में मत्स्यपालन, पशुपालन व डेयरी मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला, कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी, मत्स्यपालन, पशुपालन व डेयरी सचिव श्री जतिंद्र नाथ स्वेन, आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक, उपमहानिदेशक डॉ. बी. एन. त्रिपाठी, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त, राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. यशपाल एवं अन्य  वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: शुभम को ग्रीष्मकालीन मूंग का मिला बेहतर उत्पादन