राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

लहसुन, प्याज के किसानों की मांग लेकर कृषि मंत्री पटेल दिल्ली में

01 सितम्बर 2022, नईदिल्ली/भोपाल: लहसुन, प्याज के किसानों की मांग लेकर कृषि मंत्री पटेल दिल्ली में – प्रदेश में लहसुन और प्याज के साथ मटर की फसलों का किसानों को उचित कीमत दिलाने के लिए किसान नेता एवं मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिले। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इन फसलों के लिए केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा संयुक्त क्रियान्वयन के साथ विस्तृत योजना बनाने पर बल दिया। कृषि मंत्री कमल पटेल ने केंद्रीय मंत्री तोमर को बताया कि रतलाम, मंदसौर, नीमच, इंदौर क्षेत्र लहसुन, प्याज के किसानों को उनका उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और किसानों की लागत तक नहीं मिल रही है। लहसुन और प्याज उत्पादक किसानों को उचित मूल्य दिलाने की जरूरत है। पटेल के साथ हरदा बैतूल से सांसद दुर्गादास उइके भी साथ थे ।

महत्वपूर्ण खबर: किसानों के लिए नए ट्रांसफार्मर मात्र दो घंटे में होंगे उपलब्ध

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement