Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

झारखंड में लगा कृषि मेला, राज्यपाल व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने किया शुभांरभ

02 जनवरी 2024, खरसावां: झारखंड में लगा कृषि मेला, राज्यपाल व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने किया शुभांरभ – झारखंड के खरसावां जिले के गोंडपुर मैदान में सोमवार 1 जनवरी 2024 को किसान समागम (कृषि मेला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और कृषि व जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। इस मेले की थीम विकसित गांव-विकसित भारत रखी गई।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की विभिन्न संस्थाओं, राष्ट्रीय बीज निगम, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, इफको, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, अटारी (पटना), कृषि विज्ञान केंद्रों, नेफेड, नाबार्ड व राज्य की विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर यह वृहद आयोजन किया गया, जिसमें हजारों किसान शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री राधाकृष्णन ने भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इससे जनजातीय समुदाय के लोगों में उन्नत कृषि के प्रति जागरूकता आएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वही केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि गांवों-कस्बों-शहरों को विकसित बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार योजनाबद्ध ढंग से काम कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2047 तक देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया है, जिसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। श्री मुंडा ने किसानों से आग्रह किया कि सिर्फ एक फसल लेकर अपने खेतों को खाली नहीं रखें, बल्कि बहुफसली प्रणाली अपनाकर आय बढ़ाते हुए देश के विकास में योगदान दें। केंद्र ने खेतों की मिट्टी की जांच करने की सुविधा मुहैया कराई है, जिसका किसान लाभ उठाएं, इसमें विभाग पूर्णतः सहयोग करेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

इस मौके पर राज्यपाल व केंद्रीय मंत्री ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। 150 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे, जहां बड़ी संख्या में किसानों ने जानकारी लेकर लाभ प्राप्त किया। किसानों के लिए केंद्र की योजनाओं का लघु फिल्म द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया। किसानों को इफको द्वारा नैनो यूरिया किट, एचआईएल द्वारा सुरक्षा किट व पौधों का वितरण किया गया। चारा बीज उत्पादन पर प्रशिक्षण के साथ कृषि अवसंरचना कोष, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्राकृतिक खेती, ड्रोन का उपयोग, कृषि को उद्यम के रूप में विकसित करने, नैनो यूरिया सहित पीपीवीएफआरए गतिविधियों व अन्य योजनाओं के बारे में जागरूकता का प्रसार किया गया। माध्यमिक कृषि, मुर्गीपालन, एकीकृत कृषि प्रणाली आदि से अवगत कराया गया। मेले में सांसद श्री संजय सेठ व श्री बिद्युत बरन महतो सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक, वरिष्ठ अधिकारी आदि उपस्थित थे।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)