Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषि विश्वविद्यालयों को आईसीएआर की सलाह – शिक्षक ई-कोर्सेस विकसित करें, ऑनलाइन क्लास लें

कृषि विश्वविद्यालयों को आईसीएआर की सलाह – शिक्षक ई-कोर्सेस विकसित करें , ऑनलाइन क्लास लें

नई दिल्ली। COVID-19 महामारी के दौरान कृषि विश्वविद्यालयों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने सलाह देते हुए शिक्षकों से स्वयं के ई-कोर्सेस विकसित करने व ऑनलाइन क्लास लेने का अनुरोध किया है। वे पीएचडी व एमएससी के छात्रों की मौखिक परीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग से कर सकते हैं। शोध पूरा नहीं कर पाने वाले छात्रों को 6 माह की मोहलत देने को कहा है।

COVID-19 महामारी के कारण विभिन्न कृषि वि.वि. के संबंध में, आईसीएआर ने शिक्षण प्रक्रिया में निरंतरता के लिए कई तात्कालिक उपाय किए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

देश के 74 कृषि वि.वि. को जारी यह सलाह कृषि शिक्षा से संबंधित सभी राज्य कृषि वि.वि., केंद्रीय कृषि वि.वि., डीम्ड वि.वि. और केंद्रीय वि.वि. जिनमें कृषि संकाय है, में लागू करने हेतु भेजी गई है ।
शिक्षकों से अनुरोध किया गया है कि वे ई-कोर्सेस विकसित कर छात्रों को दें तथा इनसे ऑनलाइन क्लास लें। आईसीएआर के शिक्षा पोर्टल पर उपलब्ध ई-पाठ्यक्रम अथवा किसी अन्य पोर्टल पर उपलब्ध शिक्षा सामग्री छात्रों के लिए उपलब्ध कराई जाएं। आईसीएआर ने पहले ही सभी शोधकर्ताओं तथा छात्रों को कहीं से भी शोध पत्र पढ़ने तथा डाउनलोड करने के लिए रिमोट एक्सेस दिया है ताकि परियोजना/अनुसंधान कार्य प्रभावित न हों। यदि परीक्षा के माध्यम से मूल्यांकन संभव नहीं है, तो छात्रों के पिछले मूल्यांकन के आधार पर निर्णय ले सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मास्टर्स तथा पीएचडी छात्रों को प्राधिकरणों/सरकारों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में अनुसंधान स्टेशनों/अनुसंधान संस्थानों, क्षेत्रीय अनुसंधान स्टेशनों, कृषि विज्ञान केंद्रों में अपने शोध कार्य करने के लिए भी निवेदन किया गया है। पीएचडी और एमएससी छात्रों की मौखिक परीक्षा (viva-voce) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो सकती है । जो छात्र शोध पूरा नहीं कर पाए हैं, उनको छह महीने का विस्तार दिया जा सकता है। 2019-20 के शेष सत्र और अगले सत्र 2020-21 के नुकसान की भरपाई के लिए वीकेंड में कार्य करने के लिए कहा गया है । आईसीएआर-अ.भा. प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पहले ही 15 मई 2020 तक बढ़ा दी गई है।