Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी का शुभारंभ आज, मंत्री शिवराज सिंह करेंगे उद्घाटन; किसानों को मिलेगा बीज से बाजार तक समाधान  

12 अप्रैल 2026, नई दिल्ली: रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी का शुभारंभ आज, मंत्री शिवराज सिंह करेंगे उद्घाटन; किसानों को मिलेगा बीज से बाजार तक समाधान – उन्नत कृषि महोत्सव के अंतर्गत आयोजित भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ दशहरा मैदान, रायसेन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ( 10 अप्रैल ) शाम को करेंगे। साथ ही, मंत्री चौहान प्रदर्शनी परिसर में स्थापित विभिन्न स्टॉलों एवं डेमोंस्ट्रेशन क्षेत्रों का अवलोकन करेंगे।

नवीनतम कृषि तकनीकों, उपकरणों एवं समाधान मॉडलों का प्रदर्शन

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के इस कृषि मेले के प्रदर्शनी क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय संस्थानों, अग्रणी कंपनियों एवं नवोन्मेषी कृषि स्टार्ट-अप्स द्वारा नवीनतम कृषि तकनीकों, उपकरणों एवं समाधान मॉडलों का प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह इनकी जानकारी प्राप्त करेंगे, इसके बाद वे डेमोंस्ट्रेशन क्षेत्र का अवलोकन करेंगे, जहाँ आधुनिक कृषि यंत्रों, सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों, ड्रोन तकनीक तथा अन्य उन्नत कृषि मॉडलों का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि किसान भाई-बहन तकनीक को लाइव देखकर समझ सकें और उसे अपनी खेत-खलिहान की परिस्थितियों में लागू कर सकें।

बहु-आयामी प्रदर्शनी में 300 स्टॉल

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव के अंतर्गत यह प्रदर्शनी पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण है, जिसमें लगभग 300 स्टॉल स्थापित किए गए हैं। यह बहु-आयामी प्रदर्शनी खेती की संपूर्ण मूल्य-श्रृंखला यानी इनपुट से लेकर प्रसंस्करण एवं विपणन तक के समग्र समाधान “एक ही स्थान, एक ही मंच” पर उपलब्ध कराएगी, जिससे किसानों को आधुनिक, लाभकारी एवं टिकाऊ कृषि के सभी पहलुओं की समेकित जानकारी प्राप्त हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अग्रणी कृषि संस्थानों एवं कंपनियों द्वारा विकसित नवाचार और सफल मॉडल का प्रदर्शन होगा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रदर्शनी में कृषि, बागवानी, सूक्ष्म सिंचाई, कृषि यंत्रीकरण एवं अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, उर्वरक, कीटनाशक, बीज, डिजिटल कृषि तथा फसल बीमा से संबंधित अग्रणी संस्थानों एवं कंपनियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), राज्य कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र (KVKs), पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग, खाद्य प्रसंस्करण, ग्रामीण विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED), किसान उत्पादक संगठन (FPOs) तथा कृषि स्टार्ट-अप्स भी अपने-अपने क्षेत्र में विकसित नवाचारों और सफल मॉडलों के साथ प्रदर्शनी में भाग लेंगे।

आयोजन स्थल सुव्यवस्थित रूप से तीन बड़े हैंगरों में विकसित

आयोजन स्थल को सुव्यवस्थित रूप से तीन बड़े हैंगरों में विकसित किया गया है, ताकि किसानों को विषयवार स्पष्टता और सहज अनुभव प्राप्त हो सके। हैंगर-1 में कृषि एरीना, फार्म मशीनरी, सिंचाई, फसल संरक्षण, मृदा पोषण, बीज क्षेत्र तथा नवाचार एवं अनुसंधान से संबंधित स्टॉल स्थापित किए गए हैं। हैंगर-2 में पशुपालन, डेयरी, मृदा पोषण, सहकारी संस्थाएं, ICAR संस्थान, FPOs तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं, जहाँ खेती और संबद्ध क्षेत्रों की समग्र तस्वीर एक ही छत के नीचे देखने को मिलेगी। हैंगर-3 को उद्घाटन, तकनीकी सत्रों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तैयार किया गया है, जहाँ बड़ी संख्या में किसानों के बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ प्रेरणादायी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की जाएंगी।

वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों एवं नीति निर्धारकों के साथ किसानों के सीधे संवाद की व्यवस्था

प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत बीज-खाद, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, डेयरी, पोल्ट्री एवं मत्स्य पालन, डिजिटल कृषि समाधान तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों एवं नीति निर्धारकों के साथ किसानों के सीधे संवाद की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे उन्हें अपनी स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप व्यवहारिक एवं त्वरित समाधान प्राप्त हो सकें।

प्रदर्शनी किसानों के लिए एक प्रभावी “वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म”

यह प्रदर्शनी किसानों के लिए एक प्रभावी “वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म” के रूप में कार्य करेगी, जहाँ वे नवीनतम तकनीकों, सफल मॉडलों और बाज़ार-उन्मुख कृषि के रास्तों को समझकर उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित होंगे तथा अपनी आय में निरंतर वृद्धि के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। उन्नत कृषि महोत्सव के अंतर्गत रायसेन में आयोजित यह भव्य प्रदर्शनी “बीज से बाजार तक” किसानों के सशक्तिकरण, समृद्धि और कृषि के सर्वांगीण उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी |

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture