दिवाली से पहले किसानों को तोहफा: 30 अक्टूबर को जारी होगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे ₹2,000
25 अक्टूबर 2026, नई दिल्ली: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा: 30 अक्टूबर को जारी होगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे ₹2,000 – देशभर के किसानों के लिए दिवाली से ठीक पहले एक बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान कर दिया है। आगामी 30 अक्टूबर को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित (DBT) की जाएगी।
हर पात्र किसान को मिलेंगे ₹2,000
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार देश के पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की वित्तीय सहायता देती है। यह राशि ₹2,000-₹2,000 की तीन समान किस्तों में हर चार महीने पर सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इसी क्रम में 24वीं किस्त के तौर पर 30 अक्टूबर को ₹2,000 की राशि किसानों को प्राप्त होगी। त्योहारों के सीजन में मिलने वाली इस सहायता से किसानों को रबी फसलों की बुवाई और त्योहार की तैयारियों में बड़ी राहत मिलेगी।
किस्त रुकने से बचने के लिए तुरंत करें ये 3 जरूरी काम
यदि आप चाहते हैं कि 30 अक्टूबर को आपकी 24वीं किस्त बिना किसी बाधा के बैंक खाते में जमा हो, तो नीचे दी गई शर्तों और औपचारिकताओं का पूरा होना अनिवार्य है:
- e-KYC प्रक्रिया पूरी करें: बायोमेट्रिक या OTP आधारित e-KYC होना अनिवार्य है। e-KYC न होने की स्थिति में किस्त रोकी जा सकती है।
- आधार और बैंक खाता लिंक: आपका बैंक खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeding) होना चाहिए और उसमें डीबीटी सेवा सक्रिय होनी चाहिए।
- भू-सत्यापन (Land Seeding): आपके कृषि भूमि के कागजात का सत्यापन पोर्टल पर ‘Yes’ होना जरूरी है।
पोर्टल पर ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
यदि e-KYC, भू-सत्यापन और आधार बैंक स्टेटस तीनों के आगे ‘Yes’ लिखा है, तो आपकी किस्त बिना किसी रुकावट के 30 अक्टूबर को खाते में आ जाएगी।
किस्त आने से पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम और पात्रता जांच सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
‘फॉर्मर कॉर्नर’ में जाकर ‘बेनिफिसरी स्टेट्स’ विकल्प पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और OTP डालें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


