राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, दिल्ली का 62वां दीक्षांत समारोह 9 फरवरी को

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मुख्य आतिथ्य व केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा की अध्यक्षता में होगा कार्यक्रम

09 फरवरी 2024, नई दिल्ली: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, दिल्ली का 62वां दीक्षांत समारोह 9 फरवरी को – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), दिल्ली का 62वांदीक्षांत समारोह 8 फरवरी को भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम हॉल, पूसा में होगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि होंगी और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री अर्जुन मुंडा अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री द्वय सुश्री शोभा करंदलाजे एवं श्री कैलाश चौधरी विशेष अतिथि होंगे।

डेयर के सचिव व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक तथा आईएआरआई के निदेशक डॉ. ए.के. सिंह ने आज यह जानकारी पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में कृषि विज्ञान के 26 विषयों में 5 विदेशी छात्रों सहित 543 छात्र डिग्री प्राप्त करेंगे। हरित क्रांति का अग्रदूत आईएआरआई, राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा के मजबूत स्तंभों में से एक है, जिसके पास अनुसंधान, शिक्षण और विस्तार में 118 वर्षों से अधिक की उत्कृष्टता की समृद्ध विरासत है। वर्तमान में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आईएआरआई, प्रौद्योगिकियों के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

डॉ. सिंह ने बताया कि आईएआरआई में छात्र संख्या 2687 है। इसकी उत्कृष्टता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है। इसने अफगानिस्तान राष्ट्रीय कृषि विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कंधार, अफगानिस्तान की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थान आधुनिक सुविधाओं से लैस है। संस्थान ने 30 उच्च उपज देने वाली किस्मों को विकसित- जारी किया है। आईएआरआई द्वारा विकसित गेहूं की किस्में 9 मिलियन हेक्टेयर में फैली हैं व अन्न भंडार में 40 मिलियन टन गेहूं का योगदान करती हैं। 2023 में आईएआरआई ने देश के गेहूं उत्पादन क्षेत्रों के लिए ब्रेड गेहूं की 5 किस्में जारी की है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement
Advertisement