Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) नई दिल्ली का 61वां दीक्षांत समारोह

23 फरवरी 2023,  नई दिल्ली । आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) नई दिल्ली का 61वां दीक्षांत समारोह – आईएआरआई नई दिल्ली का 61वां दीक्षांत समारोह कल24 फ़रवरी को एनएएससी परिसर के भारत रत्न श्री सी सुब्रमण्यम हॉल में आयोजित किया जाएगा।

भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री, श्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्य मंत्री द्वय श्री कैलाश चौधरी, और सुश्री शोभा करंदलाजे, इस कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डॉ. हिमांशु पाठक, सचिव, डेयर और महानिदेशक, आईसीएआर; डॉ ए के सिंह, निदेशक, आईएआरआई भी इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

दीक्षांत समारोह के दौरान, लगभग 402 छात्र अपनी डिग्री प्राप्त करेंगे, जिसमें कई देशों के विदेशी छात्र भी शामिल हैं। इस मौके पर पीजी छात्रों को मेरिट मेडल प्रदान किए जाएंगे।

दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्य अतिथि, भारत के उपराष्ट्रपति विभिन्न किस्मों के अनाज, फल और सब्जियों का विमोचन करेंगे।

IARI में स्नातक पाठ्यक्रम 

IARI ने स्नातक शिक्षण के लिए अपना द्वार खोल दिया है। नई शिक्षा नीति के तहत, IARI ने 306 स्नातक छात्रों का अपना पहले बैच प्रारंभ किया हैं। छात्रों को IARI नई दिल्ली, IARI झारखंड और IARI असम में बीएससी (ऑनर्स) कृषि में प्रवेश दिया गया है।

IARI ने अपने सहयोगी संस्थानों के सहयोग से IARI में B Tech (एग्री इंजीनियरिंग), B Tech (बायोटेक्नोलॉजी), और B Sc (ऑनर्स) कम्युनिटी साइंस के लिए UG प्रोग्राम भी शुरू किए।

महत्वपूर्ण खबर: जीआई टैग मिलने से चिन्नौर धान किसानों को मिल रहा है अधिक दाम