Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

सोयाबीन का 4300, धान का 2040 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी तय

  • वर्ष 2022-23 के लिए खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित

09 जून 2022, नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए फसलों का न्यूनतम समर्थन  मूल्य (एमएसपी) घोषित कर दिया है। इस वर्ष एमएसपी में 92 से 523 रुपये प्रति क्विं. तक की वृद्धि की गई है। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धान के समर्थन मूल्य मेें पिछले साल के रू. 1940 प्रति क्विंटल में 100 रुपये बढ़ाकर साल 2022-23 के लिए रू. 2040 एवं सोयाबीन के गत वर्ष के मूल्य 3950 में 350 रु. की वृद्धि कर इस वर्ष के लिए 4300 रु. प्रति क्विं. एमएसपी किया गया है।

श्री ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) द्वारा एमएसपी में वृद्धि को स्वीकृति दिया जाना किसानों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है इससे ना सिर्फ उनकी आय में बल्कि जीवन स्तर में भी सुधार होगा। श्री ठाकुर ने कहा कि इस साल तिल के भाव में सबसे अधिक 523 रु. प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है, जबकि तुअर में और उड़द के भाव में रू. 300 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। वहीं मूंग में 480 रु. की बढ़ोत्तरी हुई है।

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश में खरीफ 2022 के लिए प्रमाणित बीज की उपार्जन, विक्रय एवं अनुदान दरें तय

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने बताया कि  एमएसपी वह दर होती है जिस दर से सरकार किसानों से खाद्यान्न खरीदती है। किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर सबसे ज्यादा अनुमानित रिटर्न बाजरा (85 प्रतिशत) पर, उसके बाद अरहर (60 प्रतिशत), उड़द (59 प्रतिशत), सूरजमुखी  (56 प्रतिशत), सोयाबीन (53 प्रतिशत) और मूंगफली पर (51 प्रतिशत) होने की संभावना है। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

वर्ष 2022-23 के लिए खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य

फसलएमएसपी 2021-22एमएसपी 2022-23उत्‍पादन लागत *2022-23एमएसपी में वृद्धि (निवल)उत्पादन लागत 2022-23 पर मुनाफा (प्रतिशत में)
धान (सामान्‍य)19402040136010050
धान (ग्रेड ए)^19602060–100–
ज्‍वार (हाईब्रीड)27382970197723250
ज्‍वार (मालदंडी)^27582990–232–
बाजरा22502350126810085
रागी33773578238520150
मक्‍का1870196213089250
तूर (अरहर)63006600413130060
मूंग72757755516748050
उड़द63006600415530059
मूंगफली55505850387330051
सूरजमुखी बीज60156400411338556
सोयाबीन (पीला)39504300280535053
तिल73077830522052350
रामतिल69307287485835750
कपास (मध्‍यम रेशा)57266080405335450
कपास (लंबा रेशा)^60256380–355–
* सभी भुगतान की गई लागतें शामिल हैं जैसे किराया मानव श्रम, बैल श्रम/मशीन श्रम, पट्टे की भूमि के लिए दिया गया किराया, बीज, उर्वरक, खाद, सिंचाई प्रभार जैसे भौतिक आदानों के उपयोग पर व्यय, उपकरणों और फार्म भवनों का मूल्यह्रास, कार्यशील पूंजी पर ब्याज, पंप सैटों आदि के प्रचालन के लिए डीजल/बिजली, विविध व्यय और पारिवारिक श्रम का आरोपित मूल्य को संदर्भित करता है।
^ धान (ग्रेड ए), ज्वार (मालदांडी) एवं कपास (लंबा रेशा) के लिए लागत आंकड़ें पृथक रूप से संकलित नहीं किए जाते हैं।