Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में इस वर्ष 427 लाख मीट्रिक टन गेहूं होगी खरीदी

म.प्र. को मिला 135 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य

8 मार्च 2021, नई दिल्ली । देश में इस वर्ष 427 लाख मीट्रिक टन गेहूं होगी खरीदी –  भारत सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) के सचिव ने राज्य खाद्य सचिवों के साथ आगामी रबी विपणन सीजन 2021-22 के दौरान गेहूं और केएमएस 2020-21 की (रबी फसल) के दौरान चावल की खरीद व्यवस्था पर आयोजित बैठक में राज्यों द्वारा समर्थन मू्ल्य पर गेहूं खरीदी के लक्ष्य तय किये गये। बैठक में म.प्र. को 135 लाख टन गेहूं खरीदने की अनुमति मिली है।

रबी विपणन सीजन 2021-22 के दौरान कुल 427.36 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का अनुमान लगाया गया है जो रबी विपणन सीजन 2020-21 के दौरान हुई 389.93 लाख मीट्रिक टन से 9.56 प्रतिशत अधिक है।

इसी प्रकार, वर्तमान केएमएस 2020-21 की आगामी रबी फसल के दौरान (रबी फसल) में चावल की कुल 119.72 लाख मीट्रिक टन खरीद का अनुमान लगाया गया है, जो केएमएस 2019-20 के दौरान (रबी फसल) में हुई चावल की खरीद 96.21 लाख मीट्रिक टन से 24.43 प्रतिशत अधिक है। बैठक में निर्णय लिया गया कि राजस्थान में 22 लाख मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश में 55 लाख मीट्रिक टन, पंजाब में 130 लाख मीट्रिक टन एवं हरियाणा में 80 लाख टन गेहूं की खरीदी होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
प्रमुख राज्यवार गेहूं खरीदी का अनुमानित लक्ष्य

इकाई : लाख मीट्रिक टन में
राज्य              खरीद अनुमान
पंजाब             130.00
मध्य प्रदेश        135.00
हरियाणा           80.00
उत्तर प्रदेश         55.00
राजस्थान          22.00
उत्तराखंड           2.20
गुजरात              1.5
बिहार               1.00

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें