कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

सभी फसलों के लिए फायदेमंद जिरोन पावर प्लस

19 अक्टूबर 2024, इंदौर: सभी फसलों के लिए फायदेमंद जिरोन पावर प्लस – देश की प्रसिद्ध कम्पनी आर एम फास्फेट्स एन्ड केमिकल्स लि. का नया उत्पाद  जिरोन पावर प्लस सभी फसलों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें 6 पोषक तत्वों का मिश्रण होता है , जिससे हर फसल का न केवल अच्छा विकास होता है, बल्कि पैदावार भी अच्छी होती है। यह माटी का जीवन और किसानों के भविष्य को समृद्ध बनाता है।

6 पोषक तत्वों का  मिश्रण – कंपनी के हेड एग्रोनॉमिस्ट श्री प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि 6 पोषक तत्वों के मिश्रण वाले कम्पनी उत्पाद जिरोन पावर प्लस में फॉस्फोरस  16 %, मैग्नीशियम 0. 5 % ज़िंक 0. 5  %, बोरोन 0.20 %, सल्फर 11 %, कैल्शियम 19 % होता है।

तत्वों की विशेषताएं – फॉस्फोरस ,जहाँ जड़ों की वृद्धि के लिए अहम है ,वहीं दलहनी फसलों में जीवाणुओं द्वारा नाइट्रोजन स्थिर करने में मदद करता है। मैग्नीशियम , प्रकाश संश्लेषण और फसल की प्रारम्भिक अवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह क्लोरोफिल की मात्रा को भी बढ़ाता है।  ज़िंक , क्लोरोफिल के उत्पादन और प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में मददगार होता है। बोरान ,फल और फूल लगने की प्रक्रिया को तेज़ करता है और उनकी मात्रा बढ़ाता है। जबकि सल्फर तत्व तिलहन फसलों में तेल की मात्रा बढ़ाता है। कैल्शियम, पौधों की जड़ों के विकास , अंगों की रचना और के लिए ज़रूरी होता है जो पौधों को मज़बूती प्रदान करता है।

सभी फसलों के लिए फायदेमंद – यह गेहूं, चना, मटर, प्याज़, लहसुन, गन्ना,आलू , धान,  टमाटर, मिर्च ,सोयाबीन, मक्का ,कपास , मूंग,  बाजरा और फल-फूल वाली फसलों के लिए फायदेमंद है। डोज़ की मात्रा प्रति एकड़ 3   बैग्स है  ( फसल आधारित / मात्रा भिन्न हो सकती है )  जिरोन पावर प्लस , हर तरह की फसलों की गुणवत्तापूर्ण पैदावार सुनिश्चित करता है।  यह फसल को हरा रखता है और उसमें ज़्यादा फूल -पूड़ी का निर्माण कर फसल में रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है। जिससे 15 -20 % पैदावार बढ़ जाती है। किसानों का आर एम फास्फेट्स एन्ड केमिकल्स के उत्पाद  जिरोन पावर प्लस के दमदार दानों से दुगुना उत्पादन का अटूट विश्वास कायम है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com