Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

यूपीएल का इमेजिन लांच

28 जुलाई 2022, रायपुर । यूपीएल का इमेजिन लांच – कृषि क्षेत्र की अग्रणी कंपनी यूपीएल द्वारा रायपुर में नवीनतम उत्पाद इमेजिन का मेगा लांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री अवनींद्र शाह (बिजनेस हेड-इंडिया) ने बताया कि यूपीएल एकमात्र भारतीय कंपनी है जो विश्व के 133 कृषि प्रधान देशों में कार्यरत है और विश्व स्तर में अग्रणी कंपनियों में गिनी जाती है।

एक भारतीय कंपनी होने के नाते भारतीय किसानों की जरूरत को समझते हुए नवीनतम समाधान के साथ किसानों की समस्या का निवारण कर अधिक उपज प्राप्त करने के लिए संकल्पित है।

श्री शाह ने बताया भारत धान का विश्व में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और इस मुख्य फसल का सबसे बड़ा निर्यातक है। यहां के उत्पादक भूरा माहू (बीपीएच) से बचाव के लिए एकतरफा प्रभावी समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इमेजिन के माध्यम से यूपीएल, भूरा माहू के लिए जो नियंत्रण किसानों को कभी नहीं मिला ऐसा अविश्वसनीय अनुभव देने के तैयार है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री ब्रह्मानंद रेड्डी (क्रॉप मैनेजर) ने बताया कि इमेजिन अद्वितीय जैविक गुणों और लंबे अवशिष्ट नियंत्रण के साथ एक नया कीटनाशक है। इसका सस्पेंशन फॉम्र्युलेशन भूरा माहू (बीपीएच) के खिलाफ त्वरित और प्रभावी नियंत्रण प्रदान करता है। व्यापक प्रदर्शन परीक्षणों से पता चला है कि इमेजिन धान की पैदावार को बीपीएच के नुकसान से बचाता है और फसल के स्वास्थ्य को बढ़ाता है, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ और उत्पादकता में मदद मिलती है। इमेजिन मौजूदा कीटनाशकों के प्रति प्रतिरोधी कीट आबादी पर भी प्रभावी है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

श्री आलोक सामंता (एसबीयू-4 मार्केटिंग हेड) ने बताया कि पिछले वर्षों में किये गए फील्ड ट्रायल्स में बहुत ही शानदार अनुभव मिला है। इमेजिन का इस्तेमाल 50-55 दिनों की अवस्था में 400 मिली प्रति एकड़ की दर से छिडक़ाव करना चाहिए। इमेजिन भूरा माहू के सभी अवस्था में असरकारक होने के कारण लम्बी अवधि का नियंत्रण प्रदान करता है। इमेजिन भूरा माहू के साथ-साथ गभोट की अवस्था में आने वाले तना छेदक कीट (सफेद बाली) की समस्या में काफी प्रभावकारी है।

श्री सुब्रत पाल (एसबीयू-4 हेड) ने यूपीएल के व्यापार को बढ़ाने में अपना अमूल्य सहयोग देने के लिए छत्तीसगढ़ के उपस्थित वितरक, विक्रेता और किसानों का आभार जताया।
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को भूरा माहू से होने वाली परेशानी को बेहतरीन रूप से दिखाया गया और साथ ही इमेजिन को लांच कर भूरा माहू का समाधान प्रस्तुत किया गया।

श्री अशोक कनौजिया (जोनल सेल्स मैनेजर) और श्री प्रदीप वर्मा (जोनल मार्केटिंग मैनेजर) ने सभी उपस्थित अतिथियों का इमेजिन का सहयोग करने हेतु आभार व्यक्त किया।

महत्वपूर्ण खबर: छिंदवाड़ा जिले में स्वीट कार्न (मक्का) आमदनी का जरिया