Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

जियोलाईफ एग्रीटेक द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन

13 अगस्त 2022, धमतरी । जियोलाईफ एग्रीटेक द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन – देश की प्रसिद्ध कंपनी जियोलाईफ एग्रीटेक इंडिया जो कि कृषि के क्षेत्र में नैनो टेक्नोलॉजी उत्पाद बनाने वाली भारत की एकमात्र अग्रणी कंपनी है। गत दिनों कंपनी द्वारा धमतरी जिले के देवनी ग्राम में हाई स्कूल प्रांगण में फे्रन्डशिप के उपलक्ष्य में पौध रोपण का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में उपस्थित कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर श्री दीपक श्रीवास्तव, फील्ड स्टॉफ श्री मूलचंद्र साहू, ग्राम पंचायत देवनी के सरपंच श्री रामनारायण धु्रव एवं कंपनी के लीडर छत्तीसगढ़ कृषि केन्द्र, धमतरी से श्री योगेश चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित थे। कंपनी ने प्रगतिशील किसानों के बीच में रहकर 50 पौधों का रोपण किय जो पर्यावरण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

महत्वपूर्ण खबर:कृषि मंत्री श्री तोमर ने लांच की लम्पी स्किन रोग की स्वदेशी वैक्सीन

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile