Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

कृषक जगत फाउंडेशन ने बिलकिसगंज में आयोजित किया कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को बताई तीसरी फसल की उन्नत तकनीक

08 मई 2026, सीहोर: कृषक जगत फाउंडेशन ने बिलकिसगंज में आयोजित किया कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को बताई तीसरी फसल की उन्नत तकनीक – कृषक जगत फाउंडेशन द्वारा बिलकिसगंज में खरीफ, रबी एवं जायद फसलों के उत्पादन और प्रबंधन विषय पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को रबी फसल कटाई के बाद तीसरी फसल तकनीक अपनाकर जायद सीजन में खेती करने के लाभों की जानकारी दी गई, जिससे फसल चक्र बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि प्रतिनिधि हरिओम वर्मा ने किसानों को खरीफ एवं रबी फसलों में अधिक उत्पादन प्राप्त करने की तकनीकी जानकारी दी। साथ ही जायद सीजन में मूंग एवं मक्का जैसी तीसरी फसल के वैज्ञानिक उत्पादन, पोषण प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था तथा समय पर बुवाई के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान नरवाई प्रबंधन, ई-टोकन प्रणाली, उर्वरकों का संतुलित उपयोग, सिंचाई प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, समसामयिक कृषि सलाह, मिट्टी परीक्षण, गहरी जुताई तथा जल संवर्धन संरचनाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर किसानों को जानकारी दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीकों, लागत कम करने और उत्पादकता बढ़ाने से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। आयोजन के माध्यम से किसानों को टिकाऊ एवं लाभकारी खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture