Industry News (कम्पनी समाचार)

स्वराज ने पेश किया नया कम्बाइन हार्वेस्टर

Share

12 अक्टूबर 2021, मुंबई । स्वराज ने पेश किया नया कम्बाइन हार्वेस्टर – महिंद्रा एन्ड महिंद्रा लि की ओर से स्वराज ने नया जेन 2 – 8100 एक्स सेल्फ -प्रोपेल्ड कम्बाइन हार्वेस्टर पेश किया है , जो धान के किसानों को बेहतर कार्य प्रदर्शन , आसान परिचालन के साथ सर्वोत्तम एकड़ उत्पादकता प्रदान करेगा। यह महाराष्ट्र के अलावा मप्र ,उप्र, हरियाणा और पंजाब में भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

101 एचपी की ताकत वाला यह नया कम्बाइन हार्वेस्टर मैदानी स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के साथ कम वृत्त में घूमने का दावा करता है। इसमें 2140  लीटर की क्षमता वाला विशाल अनाज टैंक लगा हुआ है। जिसके पार्ट्स को आसानी से बदला जा सकता है और साफ सफाई भी आसान है। इसमें 5 स्ट्रा वाकर्स भी है और इसका सिव एरिया 4.72 वर्ग मीटर है। जिससे अनाज का न्यूनतम नुकसान होता है। इसे खास तौर से चावल, गेहूं और सोयाबीन फसलों की कटाई के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस नए हार्वेस्टर से बेहतर कटाई , थ्रेसिंग और ओसाई भी होने का दावा किया गया है। इसमें नवीनतम जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम भी लगा हुआ है ,जिससे इसकी लोकेशन रिमोट लाइव ट्रैकिंग की जा सकती है। इस कारण इसके मालिक को सुकून मिलेगा।

महिंद्रा एन्ड महिंद्रा लि के सीईओ (स्वराज डिवीजन ) श्री हरीश चवान ने इस नई पेशकश पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि किसानों के इस महत्वपूर्ण समय में स्वराज जेन 2 – 8100  एक्स सेल्फ -प्रोपेल्ड कम्बाइन हार्वेस्टर सेल, सर्विस और स्पेयर स्पोर्ट्स के साथ उपलब्ध करा रहे हैं।
हमारा उत्पाद अधिकतम उत्पादकता , गुणवत्ता और पैदावार के साथ -साथ न्यूनतम बर्बादी करेगा इससे किसान की अधिकतम आमदनी सुनिश्चित होगी।  उल्लेखनीय है कि इस हार्वेस्टर की बिक्री एवं सेवाएं आकर्षक कीमत एवं ऋण पर भी उपलब्ध है। इसे पूरे महाराष्ट्र के अलावा हरियाणा,मप्र ,उप्र और पंजाब में भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Share
Advertisements

One thought on “स्वराज ने पेश किया नया कम्बाइन हार्वेस्टर

  • Harvester Lena he

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *