आरएमपीसीएल द्वारा प्रगतिशील कृषकों की पैनल मीट आयोजित
कृषि प्रबंधन मार्गदर्शिका का पालन कर सोयाबीन का बेहतर उत्पादन पाएं
04 जून 2026, इंदौर: आरएमपीसीएल द्वारा प्रगतिशील कृषकों की पैनल मीट आयोजित – देश की प्रतिष्ठा कम्पनी आर.एम. फॉस्फेट्स एंड केमिकल्स प्रा लि (आरएमपीसीएल ) द्वारा गत दिनों सोयाबीन फसल को लेकर प्रगतिशील किसानों की पैनल मीट का इंदौर में आयोजन किया गया , जिसमें किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। सोयाबीन की उन्नत खेती हेतु प्रगतिशील किसानों द्वारा अपनाए गए खेती प्रबंधन शेड्यूल पर भी चर्चा हुई। उक्त कृषि प्रबंधन मार्गदर्शिका में उल्लिखित निर्देशों का पालन कर किसान सोयाबीन का बेहतर उत्पादन ले सकते हैं। कृषि प्रबंधन इस प्रकार किया जाना चाहिए –
बीज का चयन – एफ-1 प्रमाणित बीज का चयन करना चाहिए। एफ-1 प्रजनक बीज का चयन करना चाहिए। बीज उपलब्ध न होने पर दूसरे किसान के साथ आदान -प्रदान करें।
बीज उपचार – फंगीसाइड , इंसेक्टिसाइड -राइजोबियम (FIR ) पद्धति का उपयोग करें। राइजोबियम + कोबाल्ट 1 ग्राम प्रति किलो। मॉलीब्लेडिनम 10 ग्राम प्रति किलो।
बीज दर – बीज की गहराई एक से डेढ़ इंच होना चाहिए। शीघ्र पकने वाली किस्म के लिए लाइन से लाइन की दूरी 14 इंच , जिसमें बीज की मात्रा 30 किलोग्राम प्रति एकड़ होना चाहिए। देर से पकने वाली किस्म के लिए लाइन से लाइन की दूरी 16 से 18 इंच , जिसमें बीज की मात्रा 25 किलोग्राम प्रति एकड़ होना चाहिए।
उर्वरक की मात्रा – सिमट्रॉन 4 किलोग्राम प्रति एकड़। ज़िरोन पॉवर प्लस 150 किलोग्राम प्रति एकड़। एमिट्रॉन Z 250 मिली लीटर प्रति एकड़। सल्फेट ऑफ पोटाश (SOP ) 4 से 5 ग्राम प्रति एकड़। म्यूरेट ऑफ पोटाश ( MOP ) 26 किलोग्राम प्रति एकड़। यूरिया 18 किलोग्राम प्रति एकड़।
खरपतवारनाशक – इमेजथापायर + इमाजमॉक्स। पेंडीमेथिलीन – प्री – इमर्जेन्स (अंकुरण पूर्व ) शाकनाशी ( हर्बिसाइड ) है चौड़ी पत्ती वाली घास के लिए। क्विज़ालोफॉप – इथाइल संकरी पत्ती वाली घास के लिए। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें -8956926412
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

