Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

रिलायंस फाउंडेशन: पशु पालकों के लिए सभा

जबलपुर। प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था रिलायंस फाउंडेशन द्वारा जबलपुर जिले के पनागर ब्लॉक में पशुपालन से संबंधित मल्टी लोकेशन डायलआउट कॉन्फ्रेंस प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें जबलपुर जिले के पशुपालन विभाग के डॉ. विष्णु गुप्ता द्वारा पशुपालकों की पशुपालन से सम्बंधित समस्याओ का समाधान किया गया। देश मे कोविड-19 वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की स्थिति में पशुपालकों को पशुपालन में आ रही समस्याओ के समाधान के लिए डॉ. विष्णु गुप्ता ने पशुपालकों को सलाह दी और उन्हें बताया कि गर्मियों में पशुओं का किस प्रकार से रखरखाव करें व घरेलू उपायों के द्वारा किस प्रकार दुधारू पशुओं के लिए चारे एवं दाने का प्रबंधन करे। पशु विशेषज्ञ ने पशुओं को स्वस्थ रखने के उपाए भी बताये। सभी किसान भाई रिलायंस फाउंडेशन की नि:शुल्क हेल्पलाइन नंबर 18004198800 पर प्रातः 9:30 से शाम 7:30 बजे तक फ़ोन करके अपनी कृषि, पशुपालन, मौसम, बागबानी, शिक्षा, स्वास्थ व सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्यायों का निराकरण प्राप्त कर सकते है।