Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

कीटनाशक कीमतें 20–25% बढ़ेंगी, पश्चिम एशिया संकट का असर: क्रॉपलाइफ इंडिया

20 मार्च 2026, नई दिल्ली: कीटनाशक कीमतें 20–25% बढ़ेंगी, पश्चिम एशिया संकट का असर: क्रॉपलाइफ इंडिया – क्रॉपलाइफ इंडिया ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते भारतीय कीटनाशक उद्योग पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। संगठन के अनुसार, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और प्रमुख शिपिंग मार्गों में व्यवधान के कारण कीटनाशकों की लागत में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिसका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा।

श्री अंकुर अग्रवाल

क्रॉपलाइफ इंडिया के अध्यक्ष एवं क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अंकुर अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों के कारण कीटनाशक उद्योग की इनपुट लागत 20–25 प्रतिशत तक बढ़ेगी। इससे किसानों की खेती की लागत बढ़ेगी और कृषि उत्पादन की लागत संरचना पर दबाव पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि आपूर्ति में बाधा और कच्चे माल की उपलब्धता में कमी के चलते खरीफ के दौरान कुछ कीटनाशक उत्पादों की कमी भी देखने को मिलेगी। इससे फसलों की उत्पादकता और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, जिसका असर किसानों की आय पर पड़ेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उद्योग पर व्यापक प्रभाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस अवधि में तकनीकी और फॉर्मुलेशन संयंत्रों में क्षमता उपयोग कम रहेगा। इससे उद्योग की आय और रोजगार पर भी असर पड़ेगा, विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) पर।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

क्रॉपलाइफ इंडिया ने इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार से ऊर्जा क्षेत्र में समर्थन और प्रोत्साहन देने की मांग की है, ताकि घरेलू उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके और उद्योग की क्षमता मजबूत हो सके। इससे वैश्विक आपूर्ति बाधाओं के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।

क्रॉपलाइफ इंडिया ने चेतावनी दी कि आपूर्ति में कमी और कीमतों में बढ़ोतरी के कारण अवैध, नकली या घटिया गुणवत्ता वाले कीटनाशकों का प्रसार बढ़ सकता है। ऐसे में निगरानी तंत्र को मजबूत करना और सख्ती बढ़ाना आवश्यक होगा, ताकि किसानों को नुकसान से बचाया जा सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture