पारिजात और HELM की साझेदारी, भारत सहित वैश्विक बाजारों में बढ़ेगी पहुंच
17 अगस्त 2026, नई दिल्ली: पारिजात और HELM की साझेदारी, भारत सहित वैश्विक बाजारों में बढ़ेगी पहुंच – कृषि रसायन कंपनी पारिजात इंडस्ट्रीज और जर्मनी की कंपनी HELM AG ने फसल सुरक्षा और एग्री-इनपुट कारोबार के विस्तार के लिए साझेदारी की है। इसका उद्देश्य किसानों तक बेहतर कृषि उत्पाद और डिजिटल सेवाएं पहुंचाने के साथ भारत और विदेशों में कारोबार बढ़ाना है।
साझेदारी के तहत पारिजात भारत में HELM ब्रांड के कुछ फसल सुरक्षा और जैविक कृषि उत्पादों को बाजार में उतारेगी। कंपनी HELM की प्लांट एडवांटेज लाइन के बायोस्टिमुलेंट्स और बायोलॉजिकल उत्पाद भी भारत में लॉन्च करने की तैयारी करेगी।पारिजात HELM के लिए कुछ विशेष कृषि रसायनों का तकनीकी निर्माण भी करेगी। इसके अलावा HELM के वैश्विक वितरण नेटवर्क के जरिए पारिजात के उत्पादों को लैटिन अमेरिका, कनाडा और दक्षिण-पूर्व एशिया के बाजारों तक पहुंच मिलेगी।
इस साझेदारी में डिजिटल कृषि पर भी जोर दिया गया है। पारिजात, HELM की पोर्टफोलियो कंपनी PEAT GmbH के प्लांटिक्स डिजिटल एग्रीकल्चर प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर किसानों तक सीधे उत्पाद और कृषि सलाह पहुंचाने की दिशा में काम करेगी।पारिजात इंडस्ट्रीज के उदय राज आनंद ने कहा कि भारत में HELM ब्रांड के उत्पाद लॉन्च करना कंपनी के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय कारोबार के सीईओ शिवराज आनंद ने कहा कि साझेदारी से दोनों कंपनियों की तकनीक, सोर्सिंग और वितरण क्षमता का बेहतर इस्तेमाल होगा।
HELM AG के सीईओ स्टीफन श्नाबेल ने कहा कि भारत कृषि के लिए महत्वपूर्ण बाजार है और दोनों कंपनियां मिलकर किसानों तथा पूरी कृषि मूल्य श्रृंखला के लिए बेहतर समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

