Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

नोवा एग्रीटेक का विक्रेता सम्मेलन

22 जुलाई 2022, रायपुर । नोवा एग्रीटेक का विक्रेता सम्मेलन – नोवा एग्रीटेक प्रा. लि. द्वारा विक्रेता सम्मेलन एवं लॅकी ड्रॉ आयोजित किया गया। जिसमें कंपनी के प्रबंध संचालक श्री ए. किरण कुमार, नेशनल मार्केटिंग मैनेजर श्री अनुज कुमार, डिप्टी जनरल मैनेजर श्री विजय सिंह एवं रीजनल मैनेजर श्री महेश बाबू गुप्ता व कंपनी स्टॉफ सहित विक्रेता उपस्थित थे। अतिथियों को श्री गुप्ता ने छ.ग. में कंपनी के व्यापार एवं व्यावसायिक नीतियों के बारे में विस्तार से बताया।

श्री अनुज कुमार ने कहा कि कंपनी छ.ग. में धान वाले क्षेत्रों के साथ-साथ नॉन पैडी क्षेत्रों में भी वृहद स्तर पर कार्य करने जा रही है। उन्होंने नोवा एग्री ग्रुप में शामिल तीन कंपनियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कंपनी द्वारा दिए जा रहे उत्पादों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नोवा यूरिया-32 के बारे में बताते हुए कहा कि इस वर्ष कंपनी इसे उपलब्ध कराएगी। इसकी मात्रा 250 मिली प्रति एकड़ है।

श्री विजय सिंह ने कंपनी के इस वर्ष के बिजनेस प्लान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष छ.ग. में कंपनी 15 करोड़ का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी के एमडी श्री ए. किरण कुमार ने बताया कि नोवा कंपनी की शुरुआत 2007 में हुई थी। जो आज देश के 16 राज्यों में कार्य कर रही है। आज कंपनी कई उत्पाद किसान भाईयों तक विके्रता बंधुओं के माध्यम से पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी का वर्ष 2021-22 में ग्रुप टर्न ओवर 200 करोड़ का था। कंपनी 2026-27 तक 1500 करोड़ टर्न ओवर का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है। कंपनी ने ड्रोन के लिए अन्य कंपनियों से अनुबंध किया है। कंपनी नई-नई तकनीकी किसानों तक पहुंचाना चाहती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उक्त अवसर पर कंपनी द्वारा वर्ष 2021-22 का लकी ड्रॉ भी किया गया। जिसमें कुल 21 लकी ड्रॉ निकाले गए। आभार प्रदर्शन श्री महेश बाबू गुप्ता ने किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: मध्यप्रदेश में कृषकों के लिए प्रमुख योजना – सामुदायिक पोषण (जैविक) उद्यान