Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

एडवांटा ने नए उत्पाद लॉन्च किए

12 अक्टूबर 2021, इंदौर । एडवांटा ने नए उत्पाद लॉन्च किए – भारतीय किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराने वाली प्रतिष्ठित बीज कंपनी एडवांटा इण्डिया लि. द्वारा अपने दो नए उत्पादों भिन्डी की नई किस्म मोरनी और ऑरेंज गाजर की किस्म कैपेटो की लॉन्चिंग गत दिनों इंदौर में की गई।

इस अवसर पर कंपनी के बिजनेस हेड श्री अशोक जेधे, नेशनल सेल्स मैनेजर श्री नवीन शाह, जोनल सेल्स मैनेजर श्री विक्रम राठौर, रीजनल मैनेजर श्री महेंद्र स्वामी, क्रॉप मैनेजर श्री संदीप पाटिल और बड़ी संख्या में विक्रेता भी उपस्थित थे।

इस आयोजन में प्रमुख विक्रेता पारीख पेस्टीसाइड से श्री गोपाल पारीख, गुप्ता एंटरप्राइजेज से श्री आर. आर. गुप्ता, सर्वोदय बीज भंडार रतलाम से श्री लोकेश मित्तल, श्रीफलोदी कृषि केंद्र नरसिंहगढ़ से श्री विवेक गुप्ता और कृषि कल्याण केन्द्र बड़वाह से श्री संजय काग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एरिया सेल्स मैनेजर श्री रघुराज यादव और श्री मनोज श्रीवास ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile