Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

एमबीएफ ने इंदौर में ‘सुपर कार्बन’ किया लॉन्च

02 जून 2025, इंदौर: एमबीएफ ने इंदौर में ‘सुपर कार्बन’ किया लॉन्च – देश की अग्रणी एग्रो केमिकल्स कंपनी एमबीएफ इंडिया प्रा. लि. ने इंदौर में आयोजित  बैठक एवं तकनीकी कार्यक्रम के दौरान नवीन उत्पाद ‘सुपर कार्बन’ का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर कम्पनी के सीईओ श्री कुशल ठक्कर, नेशनल सेल्स हेड श्री बलराज जोशी, जोनल हेड श्री वी.एन. माथुर समेत देशभर के चुनिंदा डीलर उपस्थित रहे।

मिट्टी के गिरते स्वास्थ्य और कार्बन की कमी को गंभीर चिंता का विषय मानते हुए श्री ठक्कर ने बताया कि रासायनिक उत्पादों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी में कार्बन की मात्रा घट गई है। इस समस्या के समाधान हेतु विकसित ‘सुपर कार्बन’ मिट्टी में कार्बन की मात्रा बढ़ाकर उसकी उर्वरता एवं उत्पादकता को पुनः सुदृढ़ करेगा।

श्री जोशी ने एमबीएफ की विस्तार यात्रा साझा करते हुए बताया कि कम्पनी की स्थापना 2003 में हुई थी, जिसका प्रमुख उत्पादन केंद्र लातूर (महाराष्ट्र) में स्थित है। कम्पनी के पास 64 उत्पादों की विविध श्रृंखला है, जिनमें ह्यूमिक एसिड, ऑर्गेनिक फंगीसाइड और ऑर्गेनिक एनिमल रिपेलेंट जैसे उत्पाद शामिल हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 श्री  माथुर ने कम्पनी की नई टैगलाइन “आपकी समृद्धि का साथी” का अर्थ स्पष्ट करते हुए बताया कि यह किसान, व्यापारी और कर्मचारी तीनों की साझा समृद्धि की दिशा में  कम्पनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि ‘सुपर कार्बन’ 25 किलो के बैग में उपलब्ध रहेगा, जिसकी सिफारिश मक्का व सोयाबीन फसल के लिए 1 बैग प्रति एकड़ तथा उद्यानिकी फसलों के लिए 2-4 बैग प्रति एकड़ की गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com