Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

महिंद्रा ने कृषि चैम्पियन अवॉर्ड प्रदान किए

15 फरवरी 2021, मुंबई । महिंद्रा ने कृषि चैम्पियन अवॉर्ड प्रदान किए –  महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर ने गत दिनों चार श्रेणियों में 10 विजेताओं को राष्ट्रीय कृषि चैम्पियन अवार्ड्स प्रदान किए। कृषि चैम्पियन अवार्ड्स उन व्यक्तिगत किसानों और संस्थानों को दिए जाते हैं, जिन्होंने कृषि के क्षेत्र में चुनौतियों को स्वीकार करके अभिनव सोच एवं सकारात्मक बदलाव लाकर असाधारण योगदान दिया। इसमें देश के 29 कृषि केंद्रों के किसानों ने क्षेत्रीय राउंड में हिस्सा लिया।

इस मौके पर प्रेसिडेंट श्री हेमंत सिक्का ने कहा कि कृषि चैम्पियन अवार्ड्स को लांच करने की खुशी है। असाधारण कार्य करने वालों को जमीनी स्तर पर सम्मानित करने की परम्परा के तहत करीब एक दशक तक किसानों को सम्मानित करने की विरासत पर निर्मित है। इन अवार्ड्स से भावी चैम्पियन किसानों को प्रेरणा मिलेगी और भारत के कृषि क्षेत्र में बदलाव की गति तीव्र होगी। वहीं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री रमेश रामचंद्रन ने कृषि ब्रांड लांच करने की जानकारी देते हुए कहा कि इससे किसानों की आय 15 प्रतिशत बढ़ी है और लागत में 8 -12 प्रतिशत की कमी आई है।

अवॉर्ड विजेता किसान – महिला किसान अवॉर्ड -सलोमी लकरा, रांची, युवा किसान अवॉर्ड -हर्षल साहेबराव लंबत,वर्धा, तकनीक चैम्पियन किसान अवॉर्ड -मो.मिनहाज आलम,बिहार शरीफ, प्रथम, बुक्का आनंद, मेहबूब नगर -द्वितीय, अजय सिंह,बेट तृतीय, रेंटल पार्टनर चैम्पियन अवॉर्ड – सचिन रघुवंशी, विदिशा, प्रथम, अजय यादव, शिवरायपुर द्वितीय, तृतीय पुरस्कारों के तीन विजेता सुरेंद्र यादव,बाढ़, विपुल पटेल, गाँधी नगर और कुलदीपसिंह, पंजाब।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें