Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

ह्युंडई की नई ऑरा भोपाल में लांच

भोपाल। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कम्पनी ह्युंडई मोटर इंडिया लि. (एचएमआईएल) ने भोपाल में बहु-प्रतीक्षित प्रोडक्ट नई ऑरा का लॉन्च किया है। युवा महत्वाकांक्षी उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए पेश की गई ह्युंडई ऑरा अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फीचर्स, पावरट्रेन विकल्पों और प्रीमियम केबिन डिज़ाइन के साथ सेडान सेगमेन्ट को नए आयाम देगी। भोपाल में लॉचिंग का कार्यक्रम कम्पनी के विक्रेता सीआई ह्युंडई एवं सुरजीत ह्युंडई के शोरूम पर किया गया। लॉन्चिंग के दौरान सीआई के डायरेक्टर, श्री राकेश मलिक, श्री आकाश मलिक, श्रीमती अंजू मलिक, श्री राहुल मलिक, श्री वरूण मलिक, श्री आकाश मलिक, श्री राजीव मोहिन्द्रु, ह्युंडई के श्री राजेश पांडे रीजनल सेल्स हेड, श्री उपेन्द्र श्रीवास्तव बैंक ऑफ बड़ोदा, श्री सुधीर कुमार गुप्ता एजीएम, बैंक ऑफ बड़ोदा, सुरजीत के निदेशक श्री रमेश नैनवानी उपस्थित थे।

नई ऑरा अपने आधुनिक और शानदार डिजाइन के साथ बेहद स्टाइलिश है और इसका बोल्ड कैरेक्टर हुंडई की सिगनेचर डिजाइन लैंग्वेज ‘सैसुअस स्पोर्टीनैस’ पर खरा उतरता है, जिसे खासतौर पर आज के शहरी एवं युवा उपभोक्ताओं के लिए डिजाइन किया गया है।

नई ऑरा भारत की एकमात्र सेडान होगी जो बीएस 6 डीजल 1.2 लीटर इकोटार्क इंजन के साथ शानदार पॉवर, बेहतरीन परफॉर्मेन्स और उत्कृष्ट माइलेज प्रदान करेगी। अपने वर्ग में अग्रणी फीचर्स और शानदार परफॉर्मेन्स के साथ नई ऑरा एक गेम चेंजर प्रोडक्ट होगी जो उपभोक्ताओं में नया जोश उत्पन्न करेगी तथा ऑटोमोबाइल उद्योग में नए बेंचमार्क स्थापित करेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile