Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

नाबार्ड का अभिनव कदम: भोपाल में तीन दिवसीय एफपीओ मेला ‘तरंग’ का आयोजन

03 जुलाई 2024, भोपाल: नाबार्ड का अभिनव कदम: भोपाल में तीन दिवसीय एफपीओ मेला ‘तरंग’ का आयोजन – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने एक नई पहल करते हुए किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के लिए तीन दिवसीय मेला ‘तरंग’ का आयोजन किया है। यह मेला भोपाल हाट में 5 जुलाई 2024 से शुरू होकर 7 जुलाई 2024 तक चलेगा। इस मेले का उद्घाटन 5 जुलाई 2024 को प्रातः 10.00 बजे किया जाएगा।

मेले का उद्देश्य एफपीओ के उत्पादों को बढ़ावा देना और विपणन के लिए एक विशेष मंच प्रदान करना है। नाबार्ड द्वारा आयोजित इस मेले में लघु कृषक कृषि-व्यापार संघ (एसएफएसी) और ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) का सहयोग भी शामिल है।

इस मेले में प्रदेश के 40 से अधिक कृषक उत्पादक संगठनों के उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। इनमें मिलेट्स आधारित उत्पाद, दालें, डेयरी आधारित उत्पाद, मसाले, लघु वनोपज, अचार, गुड़ एवं खाद्य तेल शामिल हैं। यह मेला न केवल किसानों के उत्पादों को बाजार प्रदान करेगा, बल्कि उनके अनुभवों को साझा करने और सर्वोत्तम कार्यों का प्रदर्शन करने का एक अद्भुत मंच भी होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

नाबार्ड के इस अभिनव कदम का उद्देश्य एफपीओ की सामूहिकता का जश्न मनाना और उनके प्रयासों को पहचानना है। मेले में भाग लेकर राज्य के कृषि उत्पादक संगठनों से जुड़े किसान भाईयों के उत्पादों को खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें और उनके प्रयासों को सराहें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com