Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

सोमानी कनक सीड्स की डीलर मीटिंग संपन्न

05 सितम्बर 2025, इंदौर: सोमानी कनक सीड्स की डीलर मीटिंग संपन्न – बीज क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी सोमानी कनक सीड्स प्रा लि द्वारा गत दिनों इंदौर में डीलर मीटिंग का आयोजन किया गया , जिसमें कम्पनी के डायरेक्टर एवं आर एन्ड डी हेड श्री अर्जुन सिंह , नेशनल बिजनेस मैनेजर श्री मनीष सिंह, रीजनल मैनेजर श्री पंचम सिंह शाक्य ,नाकोड़ा इंटरप्राइजेस के एमडी श्री सुनील जैन एवं  श्री योगेश हार्डिया सहित बड़ी संख्या में डीलर मौजूद थे। कम्पनी के एमडी श्री कमल सोमानी ने वीडियो सन्देश के माध्यम से अपनी बात रखी। इस मौके पर श्रेष्ठ डीलरों को पुरस्कृत भी किया गया।

 श्री जैन ने स्वागत भाषण में अच्छी किस्म के बीज उपलब्ध कराने के लिए सोमानी कनक  सीड्स कम्पनी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इससे किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है।  श्री अर्जुन सिंह ने कम्पनी के एमडी श्री कमल सोमानी के वीडियो  संदेश का प्रसारण किया जिसमें श्री सोमानी ने कम्पनी की अब तक की प्रगति यात्रा एवं आगामी कार्य योजना के बारे में बताया। श्री सिंह ने कंपनी के गाजर बीजों  की गुणवत्ता और अधिक उत्पादन से  किसानों को होने वाले लाभ के बारे में बताया। श्री मनीष सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कंपनी के चुकंदर, मूली ,फूलगोभी, टमाटर , बैंगन , लौकी , करेला , गिलकी ,मिर्च , शिमला मिर्च आदि के बीजों की किस्में और  अन्य विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सब्जियों की नई किस्मों के बीज का किसानों को अपेक्षा से अधिक उत्पादन मिला है।

श्री हार्डिया ने कहा कि नाकोड़ा इंटरप्राइजेस विगत 12 वर्षों से सोमानी कनक सीड्स से व्यावसायिक तौर पर जुड़ा हुआ है और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। सोमानी कनक सीड्स प्रति वर्ष समय के अनुरूप नई-नई किस्में लाकर उन्नत बीज शृंखला प्रदान कर रहा है। आपने मूली , गाजर , पालक , मटर , फूलगोभी और धनिया की  विभिन्न किस्मों का जिक्र कर कहा कि यह किसानों की पहली पसंद बन गए हैं। सोमानी सीड्स के बीज गुणवत्ता में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बीज को बम्पर उत्पादन देकर अच्छी टक्कर दे रहे हैं। कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों का स्वागत श्री शाक्य ने किया। कम्पनी द्वारा बीजों की बिक्री के आधार पर श्रेष्ठ डीलरों को पुरस्कृत भी  किया गया। इनमें  पटेल कृषि सेवा केंद्र कम्पेल, ठाकुर कृषि सेवा केंद्र महू, श्री शिवशक्ति खाद बीज भण्डार हीरानगर,  श्रीकृष्ण कृषि सेवा केंद्र देवास, चौधरी कृषि सेवा केंद्र सिमरोल, रूपेश एंड कंपनी महू, देव कृषि समाधान केंद्र हातोद, शीतल श्री कृषि सेवा केंद्र भौंरासा, रामाश्रय कृषि सेवा केंद्र बड़वाह, दांगी कृषि सेवा केंद्र काटकूट, मयंक एग्रो एजेंसी पानसेमल, प्रिया कृषि सेवा केंद्र आगरा, श्री राम एग्रो एजेंसी देपालपुर शामिल हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें