Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

महाराष्ट्र राज्य आम उत्पादक संघ करेगा कृषि एवं बागवानी सम्मेलन का आयोजन 7 अगस्त को मुंबई में

26 जुलाई 2025, मुंबई: महाराष्ट्र राज्य आम उत्पादक संघ करेगा कृषि एवं बागवानी सम्मेलन का आयोजन 7 अगस्त को मुंबई में – महाराष्ट्र राज्य आम उत्पादक संघ (MSMGA) द्वारा 7 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय शेयर बाजार (NSE), बीकेसी, बांद्रा (पूर्व), मुंबई में कृषि, बागवानी, सिंचाई, प्रोसेसिंग, निर्यात और सौर ऊर्जा पर आधारित एक व्यापक सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक पद्मविभूषण डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कृषि और वित्तीय क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञ भाग लेंगे। प्रमुख वक्ताओं में डॉ. सुजीत कुमार शुक्ला, निदेशक, ICAR; कुमार अंशुमान, महाप्रबंधक, ECGC; और डॉ. तिर्थंकर पटनायक, मुख्य अर्थशास्त्री, NSE शामिल हैं। इसके अलावा कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी मार्गदर्शन देंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीयकृत बैंकों, कृषि प्रसंस्करण उद्योगों, कीटनाशक, जैविक खाद और उर्वरक कंपनियों के स्टॉल लगाए जाएंगे। सम्मेलन में कृषि, सिंचाई, पशुपालन, दुग्ध एवं डेयरी विकास जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों, किसान समूहों और प्रमुख एफपीओ/एफपीसी को सम्मानित किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com