कृषि रसायन का Krixe : करे मक्का फसल के खरपतवारों का खात्मा
01 जुलाई 2025, इंदौर: कृषि रसायन का Krixe : करे मक्का फसल के खरपतवारों का खात्मा – देश की प्रतिष्ठित कंपनी कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा लि का उत्पाद Krixe मक्का फसल के खरपतवारों के लिए एक ऐसा दमदार उत्पाद है, जो चौड़ी पत्ती और घास खरपतवारों का खात्मा कर फसल को स्वस्थ रखकर बेहतर उत्पादन देता है।
कम्पनी के महाप्रबन्धक श्री अजय पाटिल ने बताया कि Krixe एक पोस्ट-इमर्जेन्स हर्बीसाइड है, जिसका मक्का की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए उपयोग किया जाता है। यह चौड़ी पत्ती और घास दोनों प्रकार की खरपतवारों पर व्यापक नियंत्रण प्रदान करता है और फसल के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।इसका तकनीकी घटक:Topramezone 336 g/l (w/v) SC है।
मुख्य लाभ – यह घास और चौड़ी पत्ती वाली खरपतवारों पर पूर्ण नियंत्रण करता है। छिड़काव के एक सप्ताह बाद से असर दिखना शुरू हो जाता है । इसकी दोहरे क्रियाविधि से खरपतवारों का तेज़ और प्रभावी नियंत्रण होता है। यह लंबे समय तक असर के साथ संपूर्ण नियंत्रण प्रदान करता है।
प्रयोग का सही समय – जब खरपतवार 3 से 4 पत्तियों की अवस्था में हों, तब इसका प्रयोग करना चाहिए। छिड़काव के समय मिट्टी में अच्छी नमी होनी चाहिए। छिड़काव के 2 से 3 घंटे के भीतर बारिश की संभावना नहीं होनी चाहिए।
डोज़ – इसकी 30 मिली लीटर / एकड़ की मात्रा निर्धारित है। इस हिसाब से प्रयोग करना चाहिए।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: