Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

जैन इरीगेशन परिवार को “मोस्ट वैल्युएबल फ़ैमिली बिज़नेस अवार्ड” से सम्मानित

28 अक्टूबर 2024, मुंबई/जलगाँव: जैन इरीगेशन परिवार को “मोस्ट वैल्युएबल फ़ैमिली बिज़नेस अवार्ड” से सम्मानित – जैन इरीगेशन सिस्टम्स लिमिटेड को कृषि, सिंचाई और पर्यावरण के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए “मोस्ट वैल्युएबल फ़ैमिली बिज़नेस अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार बार्कलेज प्राइवेट क्लाएंट हुरुन इंडिया द्वारा प्रदान किया गया।

23 अक्टूबर को मुंबई के होटल फोर सीजन्स में आयोजित एक कार्यक्रम में जैन इरीगेशन के अध्यक्ष अशोक जैन, सहव्यवस्थापकीय संचालक अतुल जैन, सौ. ज्योति जैन, डॉ. भावना जैन और अभंग जैन ने इस पुरस्कार को स्वीकार किया।

हुरुन रिपोर्ट एक अग्रणी शोध और लक्ज़री प्रकाशन समूह है, जिसका मुख्यालय लंदन में है भारत, चीन, फ्रांस, यूके, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा और लक्ज़ेमबर्ग में इसके कार्य चल रहे हैं। 2012 से अनस जुनैद के नेतृत्व में हुरुन इंडिया ने अपने कार्यों की शुरुआत की है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बार्कलेज-हुरुन इंडिया फ़ैमिली बिज़नेस लिस्ट में भारत के प्रमुख पारिवारिक स्वामित्व वाले उद्योगों को शामिल किया जाता है। यह लिस्ट व्यवसाय की उत्कृष्टता, नवाचार और दीर्घकालिक सफलता की प्रतिबद्धता के आधार पर तैयार की जाती है। बार्कलेज पीएलसी एक ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय बैंक है, जिसका मुख्यालय लंदन में है। यह संस्था 40 से अधिक देशों में कार्यरत है और 80,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com