Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

इफको ने 25 करोड़ रुपये पीएम केयर्स कोष में दिए

नई दिल्ली ।इफको , कृभको ने कोविड-19 महामारी से निबटने के लिए “प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपातकालीन स्थिति राहत” (पीएम केयर्स) कोष में 27 करोड़ रुपये का दान दिया है।

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री डी. वी सदानंद गौड़ा ने ट्वीट करते हुए कहा, “कोविड-19 से निबटने के लिए भारत सरकार के प्रयासों का साथ देने के मेरे अनुरोध का सम्मान करने के लिए मैं इन कंपनियों के प्रबंध निदेशकों का बहुत आभारी हूं।”

श्री गौड़ा ने कहा, “उर्वरक कंपनी इफको ने पीएयम केयर्स में 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।। इससे सरकार को कोरोना वायरस से निपटने और प्रकोप के प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।’’

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

केंद्रीय मंत्री ने एक अन्य उर्वरक कंपनी कृभको की भी सराहना की, जिसने अपने कार्पोरेट सामाजिक दायित्व, सीएसआर निधि से पीएम केयर्स के लिए 2 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

श्री गौड़ा ने अपने अपने मंत्रालय के तहत आने वाले सार्वजनिक उपक्रमों से अपनी सीएसआर निधि का कुछ हिस्सा पीएम केयर्स में दान करने का आग्रह किया था। इन सार्वजनिक उपक्रमों के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशकों को भेजे गए पत्र में, श्री गौड़ा ने कहा था कि भारत सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सभी संभव कदम उठा रही है, हालांकि सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए इतने बडे पैमाने पर आई आपदा की स्थिति में समाज के सभी वर्गों से ठोस प्रयासों और सहयोग की आवश्यकता है, इसलिए “मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आप अपने सीएसआर बजट की अधिकतम संभव राशि पीएम केयर्स के लिए दान करें।’’

उन्होंने कहा, भारत सरकार ने कोविड-19 जैसी किसी भी प्रकार की आपातकालीन या संकट की स्थिति से निपटने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ पीएम केयर्स कोष का गठन किया है, और जैसा कि कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि इस कोष में दान की गई कोई भी राशि कंपनी अधिनियम 2013 के तहत सीएसआर व्यय के रूप में मानी जाएगी।