Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

इफको का कोविड – 19 के लिए जागरुकता अभियान

इफको का कोविड – 19 के लिए जागरुकता अभियान

भोपाल। सहकारी क्षेत्र की अग्रणी उर्वरक निर्माता कंपनी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर लिमिटेड द्वारा कोविड-19 से निपटने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में किसानों एवं उर्वरक परिवहन से संबंधित हम्मालों एवं मजदूरों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न जिलों के ग्रामीण अंचलों में सहकारी समितियों एवं उर्वरक वितरण केंद्रों के माध्यम से वहां आने वाले किसान व मजदूरों को मास्क, ग्लव्ज, सेनेटाइजर और विटामिन सी की गोलियां वितरित की गई। उन्हें सोशल डिस्टेंस के बारे में भी बताया गया। इस तरह की गतिविधियां मुरैना, शाजापुर, विदिशा आदि जिलों के ग्रामीण अंचलों में की गई।

इसी तरह रेक प्वांइंट पर भी हम्मालों को रेक खाली करने के पहले कोविड-19 से बचाव की सामग्री एवं जानकारी दी जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile