Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

ग्रोइट ने प्रतिभाशाली फ्रैंचाइज़ीज़ को पुरस्कृत किया

25 जुलाई 2022, भोपाल । ग्रोइट ने प्रतिभाशाली फ्रैंचाइज़ीज़ को पुरस्कृत किया – संरक्षित खेती के उत्पादों के निर्माता ग्रोइट ने मध्य प्रदेश में आयोजित फ्रैंचाइज़ी मीट के दौरान अपने सबसे प्रतिभाशाली फ्रैंचाइज़ीज़ को पुरस्कृत किया । फ्रैंचाइज़ीज़ को ग्रोइट के डायरेक्टर तथा सीईओ श्री सौरभ अग्रवाल ने पुरुस्कार प्रदान किये । उन्होंने फ्रैंचाइज़ीज़ के उल्लेखनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी कंपनी द्वारा हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया । लगातार तीन महीने तक अच्छी सेल करने के लिए ग्रोइट द्वारा भारत एग्रो सोल्यूशन और श्रद्धा कृषि केंद्र को बाइक और स्मार्ट टीवी पुरुस्कार में दिया गया।

ग्रोइट के सुरक्षात्मक खेती मिशन, जिसका लक्ष्य फसल में वृद्धि करके किसानों की आए बढ़ाना है, के साथ नए फ्रैंचाइज़ीज़ को जोड़ने के लिए एक प्रैज़ैंटेशन और वार्ता का भी आयोजन किया गया । जिसमें उन्हें ग्रोइट के सुरक्षात्मक कृषि उत्पादों से परिचित करवाने के अलावा ग्रोइट की फ्रैंचाइज़ी प्रतियोगिता में भाग लेकर ज़्यादा से ज़्यादा उत्पाद बेचकर पुरूस्कार जीतने और किसानो की आय की बढ़ोतरी के महा अभियान से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस आयोजन में मध्य प्रदेश में ग्रोइट के फ्रैंचाइज़ीज़ की उत्साहपूर्वक भागीदारी दर्ज की गई।

महत्वपूर्ण खबर: मध्यप्रदेश में वर्षा का दौर जारी, कई बांधों के गेट खोले

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile