Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

सेडमैप द्वारा पाँच दिवसीय वेबिनार का आयोजन आज से

18 अगस्त 2020, इंदौर। सेडमैप द्वारा पाँच दिवसीय वेबिनार का आयोजन आज से – सेडमैप द्वारा पाँच दिवसीय आयात-निर्यात प्रबंधन एवं प्रपत्रीकरण कार्यक्रम का वेबिनार के माध्यम से आयोजन आज 18 अगस्त से किया जा रहा है। सेडमैप प्रशिक्षक सुश्री नीता पंत ने बताया कि कार्यक्रम में आयातक अथवा निर्यातक कम्पनी के गठन प्रक्रिया के साथ-साथ अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कार्यरत विश्वनीय आयातक अथवा निर्यातकों की खोज प्रक्रिया, बैंकों के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय भुगतान, प्रभावी व्यावसायिक सौदेबाजी, माल बीमा, भुगतान सुनिश्चितता बीमा आदि सभी विषयों पर मार्गदर्शन दिया जायेगा।

साथ ही भारत शासन द्वारा इस क्षेत्र में लागू प्रोत्साहनकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की भी जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण हेतु आयात-निर्यात के क्षेत्र में गहन अनुभवी विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है, जिनके द्वारा मार्गदर्शन के साथ-साथ आयात-निर्यात व्यवस्थाओं में भी सक्रिय सहयोग दिया जाता रहा है।इस कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र में कार्यरत उद्यमी स्वयं नामांकन करवा सकते हैं अथवा अपने अधिकारियों को नामांकित कर सकते हैं। यही नहीं प्रबंधन क्षेत्र में अध्ययनरत युवा भी प्रशिक्षण के पात्र होंगे। आवेदन प्रक्रिया व अधिक जानकारी हेतु सेडमैप प्रशिक्षक सुश्री नीता पंत से मोबाइल नंबर 8839473425 पर सम्पर्क किया जा सकता है.

उल्लेखनीय है कि विगत वर्षों में इंदौर आयात-निर्यात के क्षेत्र में न केवल प्रदेश स्तर पर बल्कि मध्यभारत के प्रमुख स्थान के रूप में विकसित हुआ है। कार्गो सुविधा व शासन की विभिन्न प्रोत्साहनकारी योजनाओं के कारण यहाँ से रेडीमेड वस्त्र, खाद्य प्रसंस्करण आधारित उत्पादों से लेकर कृषि उपज, औषधि, पुष्प उत्पादन, हस्तशिल्प उत्पाद आदि सभी वस्तुओं का बहुतायात में निर्यात किया जा रहा है और अपेक्षा की जा रही है कि इसमें निरन्तर वृद्धि होगी।इन्हीं संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए सेडमैप द्वारा यह पाँच दिवसीय वेबिनार आयोजित किया गया है.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile