Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

सोयाबीन के चारे का करे सफाया ‘टरगा सुपर’

Bharat-Sirvi

8 जुलाई 2022, धार । सोयाबीन के चारे का करे सफाया ‘टरगा सुपर’ – सुपर तरीके से सोयाबीन के चारे का सफाया करता है धानुका का टरगा सुपर। यह कहना है किसान भरत सिर्वी का।
ग्राम कंकराज, तहसील बदनावर, जिला धार में 25 एकड़ की जमीन पर सोयाबीन की खेती करने वाले किसान भरत सिर्वी कहते हैं कि मैं विगत कई वर्षों से सोयाबीन में उगने वाले चारे (खरपतवार) के सफाया हेतु धानुका के टरगा सुपर का उपयोग करता आ रहा हूँ। टरगा सुपर सोयाबीन में सकरी पत्ती वाले खरतपवारों जैसे सांवा, दूबघास, बट्टा आदि को अच्छी तरह से नियंत्रित करता है। टरगा सुपर के उपयोग से फसल पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है, बल्कि फसल पूरी तरह से स्वस्थ रहती है।

किसान भरत सिर्वी ने बताया कि उन्होंने सोयाबीन की कई अन्य चारामार दवाईयों का प्रयोग किया लेकिन उनके उतने अच्छे परिणाम नहीं मिले। जबकि धानुका टरगा सुपर से अच्छे परिणाम मिले हैं। श्री सिर्वी ने बताया कि सोयाबीन की फसल में टरगा सुपर 300 से 400 मिलीलीटर प्रति एकड़ की दर से प्रयोग करने से अच्छा परिणाम मिलता है। इसका उपयोग 20 से 25 दिन में जब चारे की 2 से 4 पत्तियों वाली अवस्था हो, किया जाता है। छिडक़ाव के 4 से 5 दिनों बाद परिणाम मिलने लगते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री सिर्वी ने कहा कि वह सोयाबीन की फसल में टरगा सुपर के अपने लम्बे अनुभव के आधार पर किसानों को इसका उपयोग करने की सलाह देते हैं। इस संबंध में किसान उनसे मो.: 8305320330 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 6 खाद दुकानें सील