Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

डॉ. त्रिपाठी भारतीय मानक ब्यूरो के सदस्य बने

26 अगस्त 2021, नई दिल्ली । डॉ.  त्रिपाठी  भारतीय मानक ब्यूरो के सदस्य बने – भारतीय मानक संस्थान द्वारा बस्तर के कृषि विशेषज्ञ तथा अखिल भारतीय किसान महासंघ (आईफा) के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. राजाराम त्रिपाठी को कृषि मशीनरी तथा कृषि यंत्रों की गुणवत्ता नियंत्रक समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। भारतीय मानक ब्यूरो ने देश की अग्रणी ट्रैक्टर तथा विभिन्न कृषि यंत्र निर्मात्री संस्था महिंद्रा एवं महिंद्रा एवं श्री सुहास मनोहर को भी उक्त समिति का सदस्य बनाया है।