Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

छत्तीसगढ़ में इफको की जिला सहकारिता संगोष्ठी

7 मई 2023, रायगढ़ । छत्तीसगढ़ में इफको की जिला सहकारिता संगोष्ठी – जिला रायगढ़ में इफको नैनो उर्वरक उपयोग एवं  महत्व आधारित ‘जिला सहकारिता संगोष्ठी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री सी. के. जायसवाल (डेप्युटी रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं), श्री आर. एस. तिवारी (राज्य विपणन प्रबंधक ,इफको), डॉ. एस. के. सिंह (प्रबंधक कृषि सेवाएं इफको), श्री प्रवीण पैकरा (जिला विपणन अधिकारी), श्री अनिल वर्मा (उपसंचालक कृषि), श्री सुनील कुमार सोढ़ी (नोडल अधिकारी, अपेक्स बैंक) के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला रायगढ़ से समस्त समिति प्रबंधकों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में इफको नैनो यूरिया तरल, नैनो डीएपी, सागरिका एवं जैव उर्वरकों पर विस्तार से जानकारी एवं चर्चा की गई। 

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड का गठन होगा

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile