धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को बनाया ब्रांड एंबेसडर
18 अप्रैल 2026, मुंबई: धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को बनाया ब्रांड एंबेसडर – धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड (Dharmaj Crop Guard Limited) ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को अगले दो वर्षों के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह कदम किसानों से जुड़ाव मजबूत करने और ब्रांड विस्तार की दिशा में कंपनी की नई पहल माना जा रहा है।
कंपनी के अनुसार, यह साझेदारी निरंतर प्रदर्शन, नेतृत्व और भरोसे जैसे साझा मूल्यों को दर्शाती है, जो किसानों को नवाचार आधारित और भरोसेमंद फसल सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने के उसके उद्देश्य से मेल खाते हैं।
डीसीजीएल के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) हितेश पटेल ने कहा कि रोहित शर्मा की निरंतर प्रदर्शन करने वाली छवि कंपनी के उस मिशन से जुड़ती है, जिसके तहत भारतीय किसानों को बेहतर समाधान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस सहयोग के जरिए कंपनी घरेलू और वैश्विक बाजारों में अपनी पहचान और पहुंच को और मजबूत करना चाहती है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

