कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

डीसीएम श्रीराम ने आईसीएआर-आईआईवीआर के साथ किया समझौता

27 जुलाई 2026, नई दिल्ली: डीसीएम श्रीराम ने आईसीएआर-आईआईवीआर के साथ किया समझौता – डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के श्रीराम फार्म सॉल्यूशंस ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर), वाराणसी के साथ पांच सब्जी फसलों—मूली, पालक, मटर, लोबिया और भिंडी—के ब्रीडर बीज हस्तांतरण के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह समझौता आईसीएआर के 98वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहानकी उपस्थिति में हुआ। इसके तहत श्रीराम फार्म सॉल्यूशंस को आईसीएआर-आईआईवीआर द्वारा विकसित उन्नत ब्रीडर बीज और सब्जी प्रजनन (ब्रीडिंग) अनुसंधान तक पहुंच प्राप्त होगी।

कंपनी के अनुसार, इस सहयोग से उसके सब्जी बीज विकास कार्यक्रम को मजबूती मिलेगी और विभिन्न कृषि-जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप नई किस्मों के विकास में सहायता मिलेगी। साथ ही, सार्वजनिक अनुसंधान संस्थानों में विकसित प्रौद्योगिकियों को किसानों तक पहुंचाने की प्रक्रिया को भी बढ़ावा मिलेगा।

श्रीराम फार्म सॉल्यूशंस के बिजनेस हेड संजय छाबड़ा ने कहा कि आईसीएआर-आईआईवीआर के साथ यह साझेदारी कंपनी के सब्जी बीज पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी और किसानों की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप नई किस्मों के विकास में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि अनुसंधान संस्थानों और उद्योग के बीच इस प्रकार का सहयोग भारतीय कृषि में अनुसंधान आधारित नवाचार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture