Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

किसानों को सही सलाह देकर बनाई साख

मिलिए आदान विक्रेता से

  • (दिलीप दसौंधी,
    मंडलेश्वर, मो.- 9826594654,

16 जुलाई 2021, भोपाल ।  किसानों को सही सलाह देकर बनाई साख – मंडलेश्वर में चोली रोड़ पर स्थित मोनिका ट्रेडर्स कृषि आदान सामग्री का ऐसा प्रतिष्ठान है, जिसने विगत 21 वर्षों में किसानों को सही सलाह और ईमानदारीपूर्वक व्यवसाय कर साख अर्जित की है।

मोनिका ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर श्री महेंद्र कुशवाह ने कृषक जगत को बताया कि सन 2000 में कृषि व्यवसाय की शुरुआत की थी, जो लगातार विकास की ओर अग्रसर है। आरम्भ से ही हमारा यह ध्येय रहा कि किसानों को उचित परामर्श के साथ, उनकी जरूरत के मुताबिक कृषि आदानों की बिक्री की जाए। प्रतिस्पर्धा के चलते कृषि व्यवसाय में प्राय: गैर जरुरी दवाइयां /विटामिन किसानों को बेचा जाता है, योजनानातर्गत इन लक्ष्यों को पूरा करने पर पुरस्कार/उपहार के अलावा विदेश यात्राएं भी प्रायोजित की जाती है। ऐसी योजनाओं में शामिल न होते हुए हमारी सदैव यही कोशिश रही कि किसानों को उनकी जरूरत के मुताबिक़ ही उत्पाद बेचें, ताकि कम दवाइयों में बेहतर परिणाम मिले और उनकी लागत कम हो।

हमारा मानना है कि किसान दुकानदार की बात पर भरोसा कर उत्पाद खरीदता है, ऐसे में उसका विश्वास खंडित नहीं होना चाहिए। किसान द्वारा मांगे गए किसी उत्पाद के दुकान में कभी उपलब्ध ना होने पर उसका विकल्प न बेचते हुए किसी अन्य दुकान से खरीदने की सलाह देते हैं, ताकि उसे सही उत्पाद मिले। कृषि संबंधी मार्गदर्शन के अलावा किसानों को सही सलाह देने और व्यवसाय करने से प्रतिष्ठान की साख दिनोंदिन बढ़ रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें