Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

महिदपुर रोड में कोरोमंडल की कृषक संगोष्ठी सम्पन्न

06 अगस्त 2024, इंदौर: महिदपुर रोड में कोरोमंडल की कृषक संगोष्ठी सम्पन्न – देश की प्रसिद्ध कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल द्वारा गत दिनों उज्जैन जिले के महिदपुर रोड में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी के जीएम एंड आरबीएच (सेन्ट्रल डिवीजन) इंदौर श्री विवेक शर्मा, डीजीएम (बिजनेस डेवलपमेंट नैनो) श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, जोनल मैनेजर श्री नीरज उपाध्याय,मार्केटिंग ऑफिसर श्री विकास भमोरिया और किसानों सहित वितरक और विक्रेता उपस्थित थे। इस कृषक संगोष्ठी में शर्मा द्वय द्वारा कम्पनी उत्पाद नैनो डीएपी के बारे में जानकारी देकर बताया कि यह मक्का /सोयाबीन फसल में फास्फोरस की मात्रा को तो सुनिश्चित करता ही है,पौधों में अवशोषण की प्रक्रिया को भी बढ़ाता है। पोषक तत्व मिलने से फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है और उत्पादन भी अच्छा मिलता है। इसके अलावा नैनो डीएपी की विशेषताओं,लाभ,उपयोग की मात्रा और फसल उत्पादन पर पडऩे वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कृषक संगोष्ठी के दौरान एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें पूछे गए 10 सवालों का 15 किसानों ने सौ फीसदी सही ज़वाब दिया। कंपनी द्वारा विजेता किसानों को उपहार दिए गए। संगोष्ठी में मार्केट डेवलपमेंट टीम से सर्वश्री जितेंद्र, राहुल, आकाश और अंकित भी मौजूद थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com