Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

बीजोपचार के लिए बेहतर, बॉयर का एवरगोल एक्सटेंड

08 जून 2024, इंदौर: बीजोपचार के लिए बेहतर, बॉयर का एवरगोल एक्सटेंड – देश की प्रसिद्ध कंपनी बॉयर क्रॉप साइंस लि का  एवरगोल एक्सटेंड,  बीजोपचार के लिए बेहतर उत्पाद है ,जो दो बहुत ही प्रभावशाली सक्रिय अवयवों पेनफ्लूफेन 13.28% w/व +ट्राइफ्लोक्सीस्ट्रोबिन 13.28% w/w FS  का एक अनूठा संयोजन है। इससे सोयाबीन फसल का अंकुरण जल्दी होता है। पौधे रोग और कीट मुक्त होने से स्वस्थ रहते हैं। इस कारण अच्छी उपज प्राप्त होती है।

एवरगोल एक्सटेंड की विशेषताएं – बीज अपनी पूरी क्षमता से विकसित होकर तेज़ी से मिट्टी से बाहर  निकलते हैं।एवरगोल एक्सटेंड प्रतिकूल मौसम में भी सोयाबीन का अंकुरण 24 -48 घंटे  पहले करता है। यह जड़ वृद्धि को बढ़ावा देता है। पौधे ऊर्जावान स्वस्थ रहते हैं , जिससे अधिक उपज प्राप्त होती है। एवरगोल एक्सटेंड से उपचारित बीजों के पौधों में वृद्धि होने के साथ ही जीवित पौधों की संख्या में भी वृद्धि होती है। इसके प्रयोग से फसल को फंगस से बचाया जा सकता है।

मात्रा – एवरगोल एक्सटेंड की एक किलोग्राम बीज के लिए 1  मि ली मात्रा पर्याप्त है। बीजों में समान रूप से मिलाने के लिए पानी का प्रयोग कर सकते  हैं। बीजोपचार के बाद बीजों को छाँव में सुखाएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)