Ad DesktopAd TabletAd Mobile
सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसंबर

26 दिसम्बर 2022, विदिशा: फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसंबर – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रीमियम किश्त जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर नियत की गई है। कृषि विभाग के उप संचालक श्री केएस खपेडिया ने बताया कि फसल बीमा रबी के क्रियान्वयन संबंधी अधिसूचना रबी 2022- 23 मौसम के लिए जारी कर दी गई है।

विदिशा जिले के लिए अधिसूचित फसलों के बीमा के लिए कृषकों द्वारा प्रीमियम दर बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत एवं बागवानी फसल हेतु बीमित राशि का अधिकतम 5 प्रतिशत है। किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ अवश्य लें। रबी 2022 -23 हेतु स्केल ऑफ फाइनेंस का 1.5 प्रतिशत के अनुसार गेंहू सिंचित 525 रुपये, गेंहू असिंचित 394.5 रुपये, चना का 525 रुपये. सरसौं 184.5 रुपये एवं मसूर में 330 रुपये प्रति हैक्टेयर प्रीमियम राशी कृषक के द्वारा देय होगी।

ऋणी एवं अऋणी (बटाईदार, सिकमी) किसान अधिसूचित क्षेत्र में अधिसूचित की गई फसलों के लिए बीमा का लाभ उठा सकते हैं। ऋणी एवं  अऋणी किसानों के लिए योजना स्वैच्छिक है l यदि कोई ऋणी कृषक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लाभ नहीं लेना चाहता है तो  बैंक को  लिखित में आवेदन करना होगा कि उन्हें रबी वर्ष 2022- 23 मौसम के लिए फसल बीमा से अलग  रखा जाए। जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि के एक सप्ताह पूर्व बैंक को सूचना देनी होगी। अऋणी कृषक निर्धारित बीमा प्रस्ताव फॉर्म, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीनी दस्तावेज बुवाई प्रमाण पत्र के द्वारा वित्तीय संस्थाओं (व्यावसायिक,ग्रामीण सहकारी बैंक, पैक्स, अन्य संबंधित वित्तीय संस्थाएं) के माध्यम से फसल बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जैविक खाद के ढोल पीटने से कुछ नहीं होगा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )