गन्ना लगाने का समय आ रहा है अच्छे अंकुरण के लिये क्या करना उपयुक्त होगा।
समस्या- गन्ना लगाने का समय आ रहा है अच्छे अंकुरण के लिये क्या करना उपयुक्त होगा।
समाधान – आपके क्षेत्र में अच्छा गन्ना पैदा किया जाता है। आप अच्छे अंकुरण के लिये प्रमुख तकनीकी के बारे में जानना चाहते है अर्थात् आप जानते हैं कि अच्छा अंकुरण अच्छी फसल यह बात अनुकरणीय है। आप निम्न करें।
Advertisement
Advertisement
- शुद्ध पानी से भरे टांके में 12-24 घंटे तक डुबो कर रखें यदि फसल बुआई में देरी हो रही है तो यह कार्य अवश्य किया जाये।
- इसके बाद उसमें 80 पी.सी.एम. नेप्थलिन एसिटिक एसिड (एन.एस.ए.) मिलाने से अच्छा अंकुरण प्राप्त किया जा सकता है।
- जड़ी फसल के डंठलों पर अंकुरण बढ़ाने के उद्देश्य से वीटावैक्स अथवा बाविस्टीन या ट्राईकोडर्मा के 2 प्रतिशत घोल का छिड़काव करें। (दो ग्राम दवा/लीटर पानी)
- इसके अलावा इथरेल 500-1500 पी.पी.एम. या जिब्रेलिक एसिड 100 पी.पी.एम. घोल का छिड़काव करने से अच्छा अंकुरण प्राप्त किया जा सकता है।
– घनश्याम साहू, करकबेल


