Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- असिंचित गेहूं में बुआई उपरान्त पौधे सूखने लगते हैं, उपाय तथा कारण बतायें।

समाधान- असिंचित गेहूं की बुआई के तुरन्त बाद जैसे ही ‘पोईÓ बाहर आती है कतारों में कई जगह सूखी-सूखी पौध दिखाई देती है। जिसके दो-तीन कारण हो सकते हैं। एक तो दाना पर्याप्त नमी में नहीं डाला गया है, दूसरा दीमक के द्वारा काट लिया गया है अथवा फफूंदी का असर हो गया है। यदि दाना पर्याप्त नमी में नहीं जा पाया है तो मिट्टी में नमी का परीक्षण करें। सूखे पौधे उखाडऩे पर यदि दीमक द्वारा खाई गई होगी तो कटे-कटे पौधे दिखाई देंगे और यदि उगरा रोग होगा तो पौधे के साथ दाना भी उखाडऩे पर आयेगा। मुख्य जड़ का रंग सफेद की जगह भूरा दिखाई देगा। कृपया बुआई के पहले निम्न उपाय करें।

  • बुआई गहराई पर नमी परीक्षण करके ही बोयें।
  • बीज का उपचार 2 ग्राम थाईरम प्रति किलो बीज का अनिवार्य रूप से किया जाये।
  • दीमक के नियंत्रण हेतु क्लोरोपायरीफॉस 4.1 चूर्ण 14 से 20 किलो प्रति हेक्टर की दर से आखिरी जुताई के समय भूमि में मिलायें।

वीरभद्र राठौर, रायसेन

https://www.krishakjagat.org/farming-solution/the-leaves-are-turning-yellow-on-my-garlic-crop-tell-me-the-solution/