समस्या- मैं पालक लगाना चाहता हूं कृपया विधि तथा अच्छी जातियां बतायें।
Advertisements
Advertisement
Advertisement
समाधान– आप पालक लगाना चाहते हैं यह समय पालक लगाने के लिये उपयुक्त है आप निम्न उपाय करें-
- सभी प्रकार की भूमि में पैदा किया जा सकता है।
- जातियों में पूसा भारती, पूसा हरिता, अलग्रीन, पूसा ज्योति तथा जोबनेर ग्रीन।
- बीज की मात्रा 20-30 किलो बीज/हे. पर्याप्त होगा।
- उर्वरकों में 25 किलो यूरिया, 40 किलो सिंगल सुपर फास्फेट तथा 40 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश/हे. की दर से डालें।
- बुआई का उचित समय सितम्बर से दिसम्बर।
- सिंचाई की अच्छी व्यवस्था आवश्यक है।
- बुआई के 3-4 सप्ताह बाद से कटाई शुरू की जा सकती है। तथा 15-20 दिनों के अंतर से बराबर कटाई की जाये।
– सुधाकर, चिचोली
गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

