समस्या – समाधान (Farming Solution)

नींबू की पत्तियों, टहनियों तथा फलों में उभार लिए धब्बे पड़े हैं, उपचार बतायें

-सुरेश पटेल

4 फरवरी 2022, नींबू की पत्तियों, टहनियों तथा फलों में उभार लिए धब्बे पड़े हैं, उपचार बतायें –

Advertisement
Advertisement

समाधान- आपकी नींबू की फसल संभवत: कैंकर बीमारी से ग्रसित है। यह रोग जेन्थोमोनास सिट्राई नामक बैक्टीरिया द्वारा उत्पन्न होता है। इसका प्रकोप ऊपरी छाल में ही होता है।

  • फलों की तुड़ाई के बाद पेड़ में छटाई कर लें, जिसमें बहुत अधिक ग्रसित टहनियों की भी छंटाई कर लें।
  • तेज हवा, पानी तथा कीट सिट्रस सिल्ला इसके फैलने में मदद करते हैं। वर्षा ऋतु में इसका फैलाव सबसे अधिक होता है।
  • इसके नियंत्रण के लिए ताम्रयुक्त फफूंदीनाशक सबसे उपयुक्त रहते हैं। इसलिए इसके नियंत्रण के लिए हर 15 दिन में ब्लाइटॉक्स का 0.2 प्रतिशत घोल का छिडक़ाव हर 15 दिन में, विशेष रूप से वर्षा ऋतु में करते रहना चाहिए। स्ट्रेप्टोमाइसिन सल्फेट 500 पीपीएम (1 लीटर में 0.5 ग्राम) का छिडक़ाव भी इसके नियंत्रण के लिए उपयुक्त पाया गया है।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की बुआई के समय पोटाश दिया था, क्या अब पोटाश का छिडक़ाव करना आवश्यक है

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement