Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

नींबू के फलों पर खाकी रंग के गोल धब्बे लगते हैं, ये धब्बे पत्तियों तथा डंठलों पर भी आते हैं उपाय बतायें

  • देवकीनन्दन, पिपरिया

समाधान – नींबू के पौधों पर वर्ष भर पनपने वाली यह बीमारी नींबू के केंकर रोग के नाम से जानी जाती है। यह बीमारी फलों पर आकर फलों की गुणवत्ता को प्रभावित करती है। तथा रस की मात्रा में भी फर्क आता है। रोकथाम के लिये निम्न उपाय करें।

  • शाखाओं की कटाई-छंटाई करते रहें तथा रोगग्रस्त शाखाओं  को नष्ट करते रहें।
  • फल आने के समय कोई भी ताम्रयुक्त फफूंदनाशी 2 ग्राम दवा/लीटर पानी में घोल बनाकर 15 दिनों के अंतर से दो छिडक़ाव करें।
  • यथासंभव यदि बोर्डो मिश्रण को बनाकर छिडक़ाव करें तो अधिक लाभ होगा।

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें