Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

टमाटर की खेती ने बदली किसानों की किस्मतः महाराष्ट्र का किसान बना करोड़पति

24 जुलाई 2023, नई दिल्ली: टमाटर की खेती ने बदली किसानों की किस्मतः महाराष्ट्र का किसान बना करोड़पति – टमाटरों के बढ़ते दामों के बीच आये दिन नये-नये  किस्से सुनने को मिल रहे हैं। लेकिन इस सबके बीच सबसे दिलचस्प हैं टमाटर से होने वाली किसानों की कमाई। कुछ दिनों पहले जिन टमाटरों को लोग सड़कों पर यूं ही फेंक देते थे, आज वही टमाटर किसानों की तकदीर बदल रहे हैं। टमाटर बेचकर बहुत से किसान लखपति और करोंड़पति बने हैं। इन्हीं लाल टमाटरों ने किसानों की जेबें नोटों से हरी  कर दी हैं।

ऐसे ही महाराष्ट्र का एक किसान तुकाराम गायकर इस सीजन में टमाटर की 900 क्रेट बेचकर करोड़पति बन गया हैं। गायकर की यह कहानी महाराष्ट्र के पाचघर के पास पुणे जिले में स्थित एक छोटा सा गांव जुन्नर की हैं। पाचघर के तुकाराम भगोजी गायकर के पास 18 एकड़ भूमि हैं। इसमें से 12 एकड़ भूमि पर वे अपनी बहू सोनाली व बेटे ईश्वर की मदद से टमाटर की खेती करते हैं। टमाटर की खेती की सबसे खास बात यह हैं कि इससे इलाके की  100 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिला हैं।

एक दिन में लखपति बना किसान परिवार

शुक्रवार को गायकर परिवार ने टमाटर की एक कैरेट (20 किग्रा) को 2100 रूपये के भाव में बेचा हैं।  गायकर ने टमाटर की कुल 900 क्रेट की बिक्री की हैं। इससे किसान परिवार को एक दिन में ही 18 लाख रूपये मिले हैं। जुन्नर गांव में गायकर जैसे 10 से 12 किसान और भी  हैं जो इस सीजन में  टमाटर की खेती करके लखपति बन गए हैं। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें