Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ के किसान सब्जी से कमा रहे लाखों में मुनाफा

07 अक्टूबर 2023, जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के किसान सब्जी से कमा रहे लाखों में मुनाफा – छत्तीसगढ़ राज्य में किसान उद्यानिकी फसलों का उत्पदान कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। किसान राज्य की योजनाओं का लाभ लेकर धान की फसल की जगह उद्यानिकी फसल लेने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। किसान उद्यानिकी और वाणिज्यिक फसलों का उत्पादन कर आर्थिक समृध्दि की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

ऐसे ही राज्य के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड में ग्राम केरा के किसान अजय कुमार साहू हैं। किसान अजय उद्यानिकी फसलों में बैंगन व करेले की सब्जी की खेती करते हैं। सब्जी उत्पादन से किसान अजय दो से तीन गुना अधिक आय अर्जित करके अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनकर उभरे हैं।

उद्यानिकी फसलों से 7 लाख से अधिक की कमाई

किसान अजय बताते है कि पहले वे धान की खेती करते थे। लेकिन धान की फसल से उनको पर्याप्त आय नहीं मिल पाती थी। फिर उन्होंने अपनी आय को बढ़ाने के लिए कुछ नया करने का सोचा और उद्यान विभाग से संपर्क किया। उद्यान विभाग के मार्गदर्शन से उन्हें ड्रिप सिस्टम व मल्चिंग आधारित फसल की जानकारी मिली।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल अपने लगभग 5 एकड़ रकबे पर ड्रिप सिस्टम व मल्चिंग आधारित बैंगन और करेले की फसल लगाई और कुछ समय बाद बेहतर परिणाम मिला। अजय की आय बैंगन करेला और अन्य सब्जियों के उत्पादन से दो से तीन गुना बढ़ गई। वे उत्पादित सब्जियों को आसपास के लोकल मार्केट में बिक्री कर रहे हैं। अजय अब तक लगभग 800 क्विंटल फसल उत्पादन से 7 लाख 95 हजार रुपये का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। वे बताते है कि भविष्य में भी इसी तरह सब्जियों की लगातार खेती करते रहेंगे। अजय के नवाचार को देख आसपास के किसान भी उद्यानिकी फसल लेना शुरू कर दिए हैं और अन्य किसान भी प्रेरित होकर फसल के बारे में अजय से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।        

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )