Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

प्राकृतिक कृषि पद्धति पर कार्यशाला

21 जुलाई 2022, धार: प्राकृतिक कृषि पद्धति पर कार्यशाला – शासन की मंशा अनुसार एवं कलेक्टर/सह अध्यक्ष आत्मा गर्वनिंग बोर्ड डॉ. पंकज जैन के मार्गदर्शन में नर्मदा नदी के 5 किलोमीटर के दायरे में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नवजीवन पंवार की उपस्थिति में निसरपुर विकासखंड के ग्राम डेहर में एक दिवसीय प्राकृतिक कृषि पद्धति पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में इंदौर से पधारे कृषि वैज्ञानिक श्री एन.के. तांबे ने प्राकृतिक खेती के सूत्रों की विस्तार से जानकारी दी साथ ही समस्याओं का समाधान किया।  तकनीकी प्रबंधक आत्मा श्री आर. एस. बर्फा ने प्राकृतिक खेती के तरीके  बताए। कार्यशाला में जनपद सदस्य श्री पदम सिंह चौहान, सरपंच श्री रूखडीया डाबर, अनु.वि. अधिकारी कुक्षी श्री एम.आर. सावले, वरि. कृ.वि. अधिकारी निसरपुर श्री पी.एस.चौगड, सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा श्री महादेव शिंदे, श्री सुभाष पाटीदार सहित निसरपुर विकासखंड के कृषक उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: उद्यानिकी फसलों को कीट और रोगों से बचाव हेतु कृषकों को सलाह